{"_id":"65d7ae7e134035f1320288d9","slug":"farmers-raised-demand-for-compensation-at-market-rate-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108143-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: किसानों ने उठाई बाजार रेट से मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: किसानों ने उठाई बाजार रेट से मुआवजे की मांग
Fri, 23 Feb 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव धनिरवास में वीरवार को किसानों की एक पंचायत हुई। यह पंचायत 33 केवी हाईटेंशन एचटी लाइन के विरोध में आयोजित की गई।
पंचायत का आयोजन सरपंच राकेश जाखड़ की अध्यक्षता में हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों का मार्केट रेट पर मुआवजा दिलवाना रहा। किसानों ने पंचायत में कहा कि जिन खेतों पर से तार गुजरेंगे उन किसानों को भी मुआवजा मार्केट रेट के हिसाब से मिलना चाहिए। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार किसानों को बगैर नोटिस दिए जबरदस्ती कार्य शुरू करना चाहता है। इसके विरोध में अगली पंचायत रविवार को बुलाई गई है। इस अवसर पर सुंदर प्रधान, कर्मवीर पहलवान, सोमवीर, जयप्रकाश, चेयरमैन रतन सिंह, वीर कुमार, पंकज, धर्मवीर, पवन, समीर, बाबूलाल कोयलपुर ने बताया जो लाइन गुजरेगी, वहां 67 मीटर तक किसान न मकान बन सकता है और न पेड़ लगा सकता है। इसलिए इसका मुआवजा उन्हें मिलना चाहिए।