फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers met the commissioner to increase the compensation

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुआवजा बढ़वाने के लिए आयुक्त से मिले किसान

Wed, 26 Apr 2023 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers met the commissioner to increase the compensation
बादली। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ प्रस्तावित हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर बादली क्षेत्र के किसान कमिश्नर से मिले। उन्होंने कमिश्नर को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

किसानों का प्रतिनिधित्व कर रहे होशियार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में कलेक्टर रेट को लेकर किसानों ने अपनी आपत्ति जताई। कहा कि वे कई माह से कह रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसानों ने मुआवजा राशि कलेक्टर रेट का 200 प्रतिशत तक बढ़ाने की मांग की। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि केएमपी को हाईवे घोषित नहीं करने की स्थिति में टोल वसूलना और किसानों के खेतों में जाने के रास्ते रोकना भी गलत है। केएमपी को हाईवे का दर्जा नहीं है तो केएमपी के साथ सर्विस लेन नहीं होने के चलते छोटे रास्तों के लिए भी जगह दी जाए। मांगपत्र सौंपने वालों में शैलेश मुंडाखेड़ा, लखविंद्र, नफेसिंह, चंद्रभान, अनिल कुमार, मैनपाल पंच, जिलेसिंह, रामफल, कर्मबीर, भीमसिंह, अजीत, बलबीर और रोहताश सहित काफी संख्या में किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed