फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers came on the road: left for Delhi for thunder rally

सड़क पर उतरे किसान : गर्जना रैली के लिए दिल्ली रवाना

Mon, 19 Dec 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers came on the road: left for Delhi for thunder rally
किसान गर्जना रैली के लिए रवाना होते किसान। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। कृषि बिल के विरोध में हुए आंदोलन के बाद एक बार फिर किसान लागत के आधार पर फसलों के लाभकारी मूल्य और अपनी अन्य मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने लगे हैं। सोमवार को बहादुरगढ़ से भी सैकड़ों किसानों ने दिल्ली में हुई किसान गर्जना रैली में भाग लिया। प्रदेश के किसानों की अगुवाई भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश छिकारा ने की। किसानों के काफिले को देखते हुए टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे। यातायात नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन

प्रदेश के रोहतक, झज्जर, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, चरखी दादरी, रेवाड़ी, जींद व भिवानी से आए किसान बहादुरगढ़ में इकट्ठे हुए और यहां से सतीश छिकारा की अगुआई में किसानों का काफिला रामलीला मैदान दिल्ली के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व किसानों को संबोधित करते हुए सतीश छिकारा ने कहा कि लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य हमारा अधिकार है। इसके लिए संघर्ष का एक लंबा इतिहास रहा है। सरकार इसको लागू करे और इसका मिलना सुनिश्चित करे। सभी प्रकार के कृषि यंत्रों बीजों और अन्य कृषि में उपयोगी वस्तुओं के ऊपर जीएसटी को समाप्त करे। किसान सम्मान निधि में पर्याप्त बढ़ोतरी की जाए। किसान के ट्रैक्टर को 15 साल पुराने वाहनों को नष्ट करने की नीति से बाहर रखा जाए। इस मौके पर हजारों की संख्या में हरियाणा के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed