फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fair, Village fair, Beri Fair, Bhimeshwari Devi Temple, Jhajjar

चौदस मेले में मां भीमेश्वरी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Thu, 21 Apr 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Thu, 21 Apr 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fair, Village fair, Beri Fair, Bhimeshwari Devi Temple, Jhajjar
मेला - फोटो : bureau

बेरी स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेकते हुए अपने परिवार के लिए मंगल कामना की। चौदस के दिन सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। नवरात्र से मेलामय बना हुआ बेरी का माहौल अपने अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहा है। रात के समय में जगमगाती हुई रोशनी लोगों का स्वागत करती है। वहीं, दिन के समय में पूरे कस्बे में अलग ही रौनक देखने को मिली। 

विज्ञापन


चौदस के दिन भी यहां पहुंचकर मां की प्रतिमा के दर्शन करने की परंपरा है। जिसके साथ ही इस दफा का मेला समाप्त हो गया। जिसका असर है कि श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेकने के बार यहां लगे मेले में जमकर खरीदारी की। प्रशासन की और से भी मेले के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम दिखाई दिए। बुधवार को दूर-दराज के क्षेत्रों से यहां श्रद्धालु पहुंचे। दरबार में पहुंचे भक्तजनों का कहना है क माता भीमेश्वरी देवी से जो मंन्नतें मांगी जाती है वे शीघ्र ही पूरी हो जाती है। बेरी में स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में वर्ष में दो दफा आने वाले नवरात्र के मौके पर लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। 
विज्ञापन


 सप्तमी और अष्टमी के मौके पर यहां भारी भीड़ पहुंचती है। इस दफा के मेले में भी लाखों लोगों ने मां की प्रतिमा के दर्शन किए और आशीर्वाद लेते हुए अपने परिवार के लिए दुआएं मांगी। प्रशासनिक स्तर पर पुलिस एवं प्रशासन की और से भी यहा पुख्ता इंतजाम दिखाई दिए। बुधवार को चौदस के मौके पर सुबह से लोगों का मंदिर में पहुंचना प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने बताया कि यह मान्यता महाभारत काल से चली आ रही है मां के दरबार में हर कोई अपनी हाजिरी लगाना चाहता है। सुबह साढ़े चार बजे मां की प्रतिमा को अंदर वाले मंदिर से बाहार वाले मंदिर में लाया गया मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम वशिष्ठ ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाई। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि नवरात्रों के 9 दिनों में मां के दरबार में कोने-कोने से श्रद्धालू आते हैं। पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिसमें सादी वर्दी में महिला एवं पुरुष जवानों की ड्यूटियां लगाई गई हैं, ताकि किसी प्रकार की भी आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed