{"_id":"6acff06c37167d582a01ba01","slug":"bahadurgarh-receives-a-gift-of-development-works-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-128165-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ को मिली 2.62 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ को मिली 2.62 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
विज्ञापन
फोटो-53: बहादुरगढ़ में विकास कार्य का शुभारंभ बुजुर्ग से नारियल फोड़कर करवाती चेयरपर्सन सरोज राठी
- फोटो : Administration
बहादुरगढ़। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बुधवार को शहर में करीब 2 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से होने वाले तीन विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इनमें सेक्टर-6 स्थित कम्युनिटी सेंटर का नवीनीकरण, वार्ड नंबर-1 में बराही रोड का निर्माण तथा वार्ड नंबर-14 में शास्त्री नगर गोंडा रोड का निर्माण कार्य शामिल है।
सेक्टर-6 स्थित कम्युनिटी सेंटर के नवीनीकरण पर 41.94 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं वार्ड नंबर-1 में बराही रोड के निर्माण कार्य पर 2 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत आएगी। वार्ड नंबर-14 में शास्त्री नगर गोंडा रोड 41.97 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इन तीनों परियोजनाओं की कुल लागत 2 करोड़ 62 लाख 91 हजार रुपये बनती है। इन कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद है।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि शहर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर परिषद की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर पूर्व वाइस चेयरमैन पाले राम,भाजपा नेता दिनेश शेखावत, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद कुलदीप राठी, पार्षद रजनीश मोनू, पार्षद बलराम दलाल, पार्षद नीना राठी, पार्षद सविता सैनी, पार्षद प्रतिनिधि राजेश सैनी, दीपक प्रधान, जिला मंत्री नकुल चोपड़ा, जिला आईटी प्रमुख परमिंदर जांगड़ा, सोनू मान, कानोंदा मंडल अध्यक्ष सुदेश रंगा मौजूद रहे।