फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Even after 6 days, police could not catch the accused of Parnaala murder case

Jhajjar-Bahadurgarh News: 6 दिन बाद भी परनाला हत्याकांड के आरोपियों को नहीं पकड़ पाई पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Even after 6 days, police could not catch the accused of Parnaala murder case
बहादुरगढ़। परनाला में किराना दुकानदार की हत्या को 144 घंटे यानी 6 दिन बीत गए हैं, लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। आरोपियों का अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपियों की गिरफ्तार न होने से मृतक के परिवार में पुलिस के प्रति काफी रोष है।
विज्ञापन

बता दें कि गत रविवार को परनाला गांव में सुबह साढ़े 6 बजे एक किराना दुकानदार सतबीर (58) की गोली और चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गांव के ही दो भाईयों सागर और साहिल के अलावा उनके साथी पर लगा है। हत्या करने के बाद तीनों हथियार लहराते हुए मोटरसाइकिल पर भाग गए थे। मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों लाइनपार थाना प्रभारी पवनवीर को लाइन हाजिर कर दिया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए परनाला गांव में विभिन्न दुकानों, घरों व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया है।
विज्ञापन

यह था मामला
मृतक के बेटे तरुण ने गांव में उनके पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों के मकान भी आसपास ही हैं। उसी प्रेम विवाह की रंजिश के चलते इस वारदात का शक जताया गया है। मृतक के भाई मोहर सिंह ने कहा कि घटना को पांच दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। उन्होंने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। इनमें लाइनपार थाना, सीआईए-1 और 2 के अलावा एवीटी की टीमें भी शामिल हैं। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
-मयंक मिश्रा, डीसीपी, बहादुरगढ़।



-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed