फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Employees union warned to go on strike

कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं हुई तो आज से होगी दो दिन की राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल

Wed, 19 Oct 2022 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Employees union warned to go on strike
बहादुरगढ़। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद बहादुरगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों ने सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों ने मंगलवार को नप कार्यालय में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

साथ ही कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो बुधवार से दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य संगठनकर्ता इकाई प्रधान राजपाल, जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़, इकाई वरिष्ठ उपप्रधान लीलाराम, इकाई प्रधान प्रदीप ने कहा कि प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के विरोध स्वरूप चल रहे राज्य आंदोलन को अनदेखा कर रही है। संघ नेताओं ने कहा कि सभी पालिका, परिषद व निगमों में हटाए गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने सफाई व सीवर के कार्य से ठेका समाप्त करके सरकारी विभागों अर्ध सरकारी विभागों, निगमों, बोर्डो, यूनिवर्सिटी, कॉरपोरेशन, पालिकाओं, नगर परिषदों में कार्यरत सभी प्रकार के कच्चे सफाई कर्मचारियों, सीवर मैनों, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन देने, नियमित भर्ती करने, नगर निगमों व अग्निशमन विभाग के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की मांगों को लेकर जिसमे कर्मचारी की कोरोना से मृत्यु हुई है उसके परिवार को 50 लाख रुपये, एक सरकारी नौकरी दे सरकार, 4000 जोखिम भत्ता फायर विभाग का कार्यालय नगर पालिका में शामिल किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed