फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Employees organization will make a big protest at the headquarter on 9th and 10th

Jhajjar-Bahadurgarh News: 9 व 10 को मुख्यालय पर महापड़ाव करेगे कर्मचारी संगठन

Tue, 08 Aug 2023 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Employees organization will make a big protest at the headquarter on 9th and 10th
झज्जर। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी फेडरेशनों के आह्वान पर भाजपा सरकार की मजदूर-किसान-कर्मचारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय झज्जर पर 9 व 10 अगस्त को महापड़ाव का आयोजन होगा। इसकी जानकारी डीसी को भी देने का दावा कर्मचारी संगठनों ने किया है।
विज्ञापन

सीटू की जिला अध्यक्ष सरोज दुजाना, सचिव किरण, सह सचिव संदीप कुमार मारौत, एसकेएस के प्रधान रामवीर, शिवम, कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव कृष्ण ने बताया कि इस महापड़ाव में सभी यूनियन हिस्सेदारी लेंगी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, सीटू, इंटक, यूटीयूसी आदि संगठन में शामिल होंगे। सभी यूनियनों के प्रधान सचिव इस कार्यक्रम के आयोजक होंगे। कर्मचारियों ने चारों लेबर कोड रद्द करने, श्रम कानून सख्ती से लागू करने की मांग की। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू करने की मांग की जाएगी। सार्वजनिक व सरकारी क्षेत्रों में निजीकरण पर रोक लगाने की मांग भी की। परियोजना कर्मियों सहित सभी अस्थाई कर्मियों को पक्का करने, बेरोजगारों को रोजगार दो सरकारी विभागों में खाली पदों को जल्दी से जल्दी भरने। ठेका प्रथा खत्म करो, समान काम समान वेतन लागू करने सहित कई मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed