फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Emphasis on fitness through dance and drama

Jhajjar-Bahadurgarh News: डांस व नाटक के जरिए फिटनेस पर दिया जोर

Mon, 10 Nov 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 10 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on fitness through dance and drama
09jjrp04- पुलिस की तरफ से आंबेडकर चौक पर आयोजित आनंदपथ कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देते गायक
झज्जर। जिला पुलिस प्रशासन ने रविवार सुबह शहर के आंबेडकर चौक पर आनंदपथ कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। लोगों को नियमित व्यायाम करने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

झज्जर पुलिस ने आनंद पथ नाम का वेलनेस इवेंट आयोजित किया जिसका संदेश था जीने की चाह, खुशियों की राह। सुबह की शुरुआत जोश से भरे जुम्बा और फिटनेस सत्र से हुई। इसके बाद दो किलोमीटर का मैराथन और खेल गतिविधियां हुईं। कार्यक्रम में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

वहीं कलाकारों ने डांस, म्यूजिक और नाटकों के जरिए फिटनेस, अनुशासन और जागरूकता का संदेश दिया गया। इवेंट में ड्रग, साइबर क्राइम और फिटनेस व मेंटल हेल्थ पर जानकारी दी। इस दौरान उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसीपी क्राइम अमित दहिया, इंस्पेक्टर सतीश, एसीपी प्रदीप खत्री बहादुरगढ़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने अपनी नई किताब का विमोचन किया जिसमें साहस, संवेदना और लीडरशिप की कहानियां हैं। साथ ही परितोष त्रिपाठी (मामाजी) ने अपनी किताब जारी की जिसमें हास्य और जीवन से जुड़ी सच्ची सीखें हैं जो हर उम्र के लोगों को जोड़ती हैं।

बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिये लोगों को जागरूक किया गया। पहलवान अमर सहरावत ने कहा कि हर व्यक्ति 40-45 मिनट खुद के लिए निकालें और व्यायाम करें। कार्यक्रम में लेखक राज शांडिल्य, हास्य कलाकार परितोष त्रिपाठी (मामाजी), गायक विक्की काजला, आरोही गुज्जर, दीपक कपूर, और रामवीर आर्यन ने भी शिरकत की।

09jjrp04- पुलिस की तरफ से आंबेडकर चौक पर आयोजित आनंदपथ कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देते गायक

09jjrp04- पुलिस की तरफ से आंबेडकर चौक पर आयोजित आनंदपथ कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देते गायक

09jjrp04- पुलिस की तरफ से आंबेडकर चौक पर आयोजित आनंदपथ कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देते गायक

09jjrp04- पुलिस की तरफ से आंबेडकर चौक पर आयोजित आनंदपथ कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देते गायक

09jjrp04- पुलिस की तरफ से आंबेडकर चौक पर आयोजित आनंदपथ कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देते गायक

09jjrp04- पुलिस की तरफ से आंबेडकर चौक पर आयोजित आनंदपथ कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देते गायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed