फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   electricity department, electricity department Bhadurgarh, Revenue, Bhadurgarh

तीन दिन में निगम को मिले सवा पांच लाख रुपये

Sat, 07 May 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Sat, 07 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
electricity department, electricity department Bhadurgarh, Revenue, Bhadurgarh
एनओसी देने की प्रक्रिया पूरी करते निगमकर्मी - फोटो : bureau

बहादुरगढ़ नगर परिषद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की बिजली निगम कार्यालय में एनओसी लेने के लिए भीड़ उमड़ रही है। हर रोज 50 से 60 व्यक्ति अपना बकाया बिल जमा करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ हिस्सों में पिछले दो माह का बिल वितरण नहीं हुआ है, लेकिन उन क्षेत्रों से स्वयं लोग अब निगम में हाथोंहाथ अपना बिल बनवाकर उसकी अदायगी करने लगे हैं। निगम को चुनाव दौरान अब तक सवा 5 लाख रुपये बकाया मिल चुका है। 

विज्ञापन


नगर परिषद के 31 वार्ड हैं। सभी वार्ड सिटी वन व टू डिवीजन के अंतर्गत आते हैं। घरेलू उपभोक्ताओं पर पहले का कुछ खास बकाया नहीं था, लेकिन मार्च-अप्रैल, मई का बिल कई हजार उपभोक्ताओं का भरने हैं। जिन उपभोक्ताओं को चुनाव लड़ना है उनके लिए शर्तें रखी हुई हैं कि वे निगम कार्यालय से एनओसी लेकर आएं। निगम ने इस कार्य के लिए दोनों डिवीजनों में चार-चार कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई है। पिछले तीन दिन में यहां सवा 5 लाख रुपये बिल के तौर पर उपभोक्ताओं की ओर से जमा करवाए जा चुके हैं। ऐसे में निगम की बल्ले-बल्ले भी हो रही है, क्योंकि चुनाव लड़ने वालों को हर हाल में अपना बकाया अदा करना होगा। उसके बाद ही वह शर्तों पर खरे उतर सकते हैं। 
विज्ञापन


अभी तक 320 ने ले एनओसी
सिटी वन में एनओसी कार्य के लिए सीए संजीव शर्मा, महिपाल, तेजेंद्र व एक अन्य के अलावा सिटी टू में सतबीर, अरुण राणा व दो अन्य कर्मचारी लगाए हुए हैं। सिटी वन डिवीजन से पिछले तीन दिन के अंतराल में 170 लोगों ने चुनाव संबंधी एनओसी ली है। उनसे एक लाख 65 हजार से कुछ ज्यादा की बिल पेंडिंग तौर पर अदायगी हुई है, जबकि सिटी टू में 150 लोगों से 3 लाख 59 हजार से ज्यादा का बकाया वसूला गया है। निगम के अधिकारियों की मानें तो उनका कहना है कि सरकार की चुनाव लड़ने वालों के लिए यह पॉलिसी काफी ठीक है। इससे जहां डिपार्टमेंट में उपभोक्ताओं का किसी न किसी तरह से जो बकाया होता है उसकी तो वसूली होती ही है साथ में इससे सरकार को भी राजस्व मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed