फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Electricity corporation imposed fine on the person supplying water to the agitators

आंदोलनकारियों को पानी सप्लाई करने वाले पर बिजली निगम ने लगाया जुर्माना

Tue, 07 Dec 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation imposed fine on the person supplying water to the agitators
लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे किसान। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। आंदोलनकारी किसानों को साल भर से टैंकर द्वारा पानी सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति पर बिजली निगम ने बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए 43 हजार रुपये जुर्माना लगा दिया। भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) पानी सप्लायर के बचाव में उतर आई। यूनियन से जुड़े किसानों ने सोमवार को अपने नेता जोगिंदर सिंह उगराहां की अगुवाई में लघु सचिवालय के बाहर धरना दे दिया और पानी सप्लायर पर लगाया गया जुर्माना माफ करने की मांग की। आखिर एसडीएम भूपेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित करते हुए जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि तीन कृषि कानूनों की वापसी के लिए वे एक साल से यहां आंदोलन कर रहे हैं। बार-बार मांग किए जाने के बाद भी सरकार आंदोलनकारी किसानों का एरिया बहुत बड़ा होने के कारण बिजली, पानी व सफाई का प्रबंध नहीं करवा सकी। इसलिए वे सारी व्यवस्थाएं अपने स्तर पर ही चला रहे हैं। झज्जर रोड स्थित पानी सप्लायर बलजीत डाबोदिया से किसान पीने का पानी लेते हैं। वह ट्रैक्टर-टैंकर से पानी सप्लाई करता है। उगराहां ने कहा कि बलजीत का ऑफिस भाजपा के पूर्व विधायक नरेश कौशिक के कार्यालय के साथ है। भाजपा नेताओं ने उसको किसानों को पानी सप्लाई न करने के लिए कहा था। लेकिन बलजीत ने किसानों को पानी की सप्लाई बंद नहीं की। अब भाजपा नेताओं ने बिजली अधिकारियों को कह कर बलजीत पर बिजली चोरी के आरोप में लगभग 43 हजार रुपये जुर्माना लगवा दिया। उगराहां ने कहा कि एक माह पहले उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से बात की तो उन्होंने जुर्माना माफ करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक नहीं किया। धरना शुरू होने के घंटे भर बाद लगभग एक बजे एसडीएम भूपेंद्र सिंह किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों की बात सुनी और पानी सप्लायर बलजीत पर लगाए गए जुर्माने को माफ करवाने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद उगराहां ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी और सभी किसान लौट गए।
विज्ञापन

वर्जन
सरकार आंदोलनकारियों को पानी उपलब्ध नहीं करवा सकी, फिर हमने खुद प्रबंध कर लिया। अब पानी सप्लायर तंग नहीं करना चाहिए। सरकार ने पानी का प्रबंध किया होता तो किसी को भी कुंडी लगाने की जरूरत न पड़ती। अब हमारा आंदोलन खत्म होने वाला है तो जाने से पहले हमने पानी सप्लायर की समस्या खत्म करवाने के लिए धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जोगिन्दर सिंह उगराहां, प्रधान, भाकियू (एकता उगराहां)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed