फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   election

उखलचना गांव में सरपंच और 15 गांवों में पंचों के खाली पदों पर होगा उपचुनाव

Thu, 16 Jan 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
election
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जितेंद्र दहिया ने जिला में पंच पद के रिक्त 15 पद, सरपंच के एक पद तथा ब्लाक समिति के दो रिक्त पदों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इन उप चुनावों के लिए मतदान 9 फरवरी 2020 कम होगा।
विज्ञापन

झज्जर जिला में पंच पद के लिए बहादुरगढ़ खंड के गांव मातन के वार्ड संख्या पांच(अनारक्षित), रेवाड़ी खेड़ा के वार्ड संख्या तीन (बेकवर्ड क्लास), जसौर खेड़ी के वार्ड संख्या 6(अनारक्षित), परनाला के वार्ड संख्या पांच (अनारक्षित) तथा गांव खेड़ी जसौर के वार्ड संख्या 14 (आरक्षित), बेरी खंड के लिए ब्लाक समिति सदस्य वार्ड संख्या पांच(अनारक्षित) तथा पंच पद के लिए गांव डीघल के वार्ड संख्या 12 (अनारक्षित) व माजरा (बी)के वार्ड संख्या 9(बेकवर्ड क्लास), झज्जर खंड के लिए ब्लाक समिति सदस्य के लिए वार्ड संख्या 16 (अनारक्षित), सरपंच पद के लिए गांव उखलचना(आरक्षित)तथा पंच पद के लिए गांव हसनपुर के वार्ड संख्या एक (आरक्षित), शेखूपुर जट्ट के वार्ड संख्या तीन (आरक्षित महिला) तथा गांव सिकंदरपुर के वार्ड संख्या 8 (आरक्षित महिला), खंड मातनहेल में गांव मातनहेल के वार्ड संख्या 20(बेकवर्ड क्लास), बीड़ छुछकवास के वार्ड संख्या एक (बेकवर्ड क्लास), झांसवा के वार्ड संख्या चार (अनारक्षित)तथा गांव अकेहड़ी मदनपुर के वार्ड संख्या 6 (अनारक्षित) और खंड साल्हावास के लिए गांव धनीरवास के वार्ड संख्या आठ (अनारक्षित) के लिए उप-चुनाव होगा।
विज्ञापन

ये रहेगा चुनावी कार्यक्रम
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन आमंत्रित करने के लिए नोटिस जारी हो चुका है और नामांकन पत्र 23 से 28 जनवरी, 2020 (25 एवं 26 जनवरी के राजपत्रित अवकाश को छोड़कर) तक प्रात: 10 बजे से सायं 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्राप्त नामांकन पत्रों की सूची भी 23 से 28 जनवरी, 2020 तक प्रदर्शित की जाएगी और इन ही तिथियों के दौरान उम्मीदवार द्वारा फार्म 4-ए एवं 4-बी में शपथ पत्र भी दिए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी, 2020 को प्रात: 10 बजे से की जाएगी और उम्मीदवार द्वारा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2020 है। उम्मीदवारों को उनके चुनाव चिह्न का आबंटन 31 जनवरी, 2020 को ही दोपहर 3 बजे के बाद किया जाएगा। चुनाव चिह्न के आवंटन के तुरंत बाद प्रत्याशियों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान 9 फरवरी 2020 को प्रात: 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा और मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लिए जाएंगे नामांकन
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंचों के चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी या सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नामांकन पत्र संबंजधित ग्राम पंचायत मुख्यालय में लिए जाएंगे। संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इन चुनावों के लिए मतदान वोटिंग मशीन से होगा और मतगणना उसी दिन मतदान केंद्रों पर ही होगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के सरपंच के सदस्यों के चुनाव में नोटा का विकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed