{"_id":"634e8198ccf6c41227553259","slug":"elderly-couple-commit-suicide-in-village-jondhi-of-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: गांव जौंधी में बुजुर्ग दंपती ने की आत्महत्या, चार माह पहले जवान बेटे ने दे दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: गांव जौंधी में बुजुर्ग दंपती ने की आत्महत्या, चार माह पहले जवान बेटे ने दे दी थी जान
Tue, 18 Oct 2022 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 18 Oct 2022 04:06 PM IST
सार
दंपती मानसिक रूप से परेशान थे। चार माह पहले उनके जवान बेटे ने भी सुसाइड कर लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर के गांव जौंधी में बुजुर्ग दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव जौंधी निवासी राजकुमार (63) पुत्र दीपचंद और मीना (52) पत्नी राजकुमार के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में आए ग्रामीणों ने बताया कि राजकुमार और मीना अपने बेटे की मौत से काफी आहत थे, जिस कारण वह परेशान भी रहा करते थे। बेटे की मौत होने के बाद गांव में लोगों से बिल्कुल भी बातचीत नहीं किया करते थे। दोनों घर पर अकेले रहते थे।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह देर तक जब मकान का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को शक हुआ। उसके बाद जब उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला। उसके बाद पुलिस को बुलाया गया। उन्होंने किसी तरह से दरवाजे को खोला। जैसे ही उन्होंने अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दंपती का शव फंदे पर झूल रहा है। शवों को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस ने बताया कि राजकुमार की दूसरी शादी थी। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन