फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   education, protest,school

ईस्माइलपुर के लोगों ने स्कूल के गेट पर जड़ा ताला

Fri, 12 Jul 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
education, protest,school
ईस्माइलपुर गांव के ग्रामीणों ने वीरवार सुबह राजकीय उच्च विद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने स्कूल में पढ़ाई के प्रति अध्यापकों की लापरवाही का कारण बताते हुए दो अध्यापकों के तबादले की मांग उठाई। करीब एक घंटे तक छात्र और अध्यापक स्कूल के बाहर ही खड़े रहे और ग्रामीण अपना रोष प्रकट करते हुए लापरवाह अध्यापकों को खरीखोटी सुनाते रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण मनोज, सीमा और सुमित्रा ने बताया कि स्कूल प्रांगण में अध्यापक बीड़ी पीते हैं। जबकि कक्षा में अध्यापक दिन के समय में सोते भी है। बुधवार को भी और बीड़ी पीने का वीडियो वायरल हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे सुबह 8 बजे स्कूल पहुंचते हैं लेकिन अध्यापक 9 बजे तक स्कूल में पहुंचते हैं। बच्चों को शिक्षा देने के प्रति अध्यापक ईमानदारी से काम नहीं कर रहे और पूरा दिन बच्चे इधर-उधर कक्षा में घूमते रहते हैं। अभिभावकों ने बताया कि अध्यापकों का ध्यान बच्चों के भविष्य सुधारने पर नहीं है। इसी का परिणाम है कि बच्चे को गिनती और पहाड़ा भी नहीं आती है। ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर ताला लगाकर स्कूल के लापरवाह अध्यापकों पर कार्रवाई की मांग की है। स्कूल के कुछ पुराने अध्यापकों ने ग्रामीणों को समझाकर ताला खुलवाया। स्कूल के गेट पर ताला लगने की जानकारी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कोहली भी स्कूल पहुंचे और अध्यापकों पर कार्रवाई का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। कोहली को स्कूल कमरों में सो रहे और बीड़ी पी रहे अध्यापकों की वीडियो भी दिखाई गई।
विज्ञापन

.............
लापरवाह अध्यापकों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को लिखा गया है। शिक्षा के प्रति अध्यापकों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभिभावकों और बच्चों की समस्या का समाधान भी करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन अध्यापकों के तबादले की मांग की है, उनके स्थानांतरण करने का प्रयास भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कोहली, खंड शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed