फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Due to snowfall in the mountains, the air in the city became poisonous again...AQI 320@

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहाड़ों पर बर्फबारी पर शहर की हवा हुई फिर जहरीली....एक्यूआई 320<bha>@</bha>

Sat, 08 Nov 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 08 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Due to snowfall in the mountains, the air in the city became poisonous again...AQI 320@
फोटो 70: बहादुरगढ़ में शुक्रवार को छाया स्मॉग। संवाद
बहादुरगढ़। पहाड़़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है लेकिन दो दिनों की राहत के बाद शहर की हवा फिर जहरीली हो गई है। शुक्रवार को एक्यूआई लाल रंग में 320 दर्ज किया गया। लोगों को सांस लेने में कुछ परेशानी भी हुई। वहीं, अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रदूषण बढ़ने से रोकने के लिए बोर्ड भी सख्त कदम उठा रहा है। सड़कों और पेड़ों पर टैंकर व एंटी स्मॉग गन के जरिए पानी का छिड़काव किया रहा है। शुक्रवार को हवा की गति धीमी हुई तो प्रदूषण बढ़ गया। तीन दिनों तक 14 से 18 किलोमीटर को गति से हवा चलने से प्रदूषण का स्तर कम हुआ था। शुक्रवार सुबह के समय स्मॉग भी छाया रहा और हवा मंद पड़ने पर प्रदूषण स्तर बढ़ गया।
विज्ञापन

ठंडी हवाओं से मैदानी इलाकों में मौसम बदला
मौसम विभाग के अनुसार, 2020 के बाद पहली बार ठंड नवंबर माह में जल्दी आई है। अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों में मौसम बदल दिया है। शुक्रवार सुबह लोगों को सैर के दौरान तेज ठंड महसूस हुई। हवा में नमी का स्तर 34 से 80 प्रतिशत तक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 तक आसमान साफ रहने के आसार

अधिकारियों का कहना है कि अभी तापमान में और गिरावट आ सकती है। शनिवार को आसमान साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम 10 से 12 डिग्री रह सकता है। 9 से 12 नवंबर तक आसमान साफ रहने के आसार है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 30 और न्यूनतम 9 से 12 डिग्री तक आ सकता है। अगले तीन से चार दिनों में ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed