फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Due to drying of moisture in waterlogged areas, farmers should do late sowing till 25th

Jhajjar-Bahadurgarh News: जलभराव क्षेत्र में नमी सूखने के चलते 25 तक पछेती बिजाई करें किसान

Sun, 15 Dec 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 15 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Due to drying of moisture in waterlogged areas, farmers should do late sowing till 25th
फोटो 61 : गेहूं बुवाई में लगा किसान। संवाद
बादली। मानसून के दौरान हुए जलभराव वाले रकबे में अब पानी की नमी सूखने के चलते किसान गेहूं की पछेती किस्मों का चयन कर सकते हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गेहूं की पछेती बिजाई का समय चल रहा है और कुछ दिनों से पश्चिमी हवा चलने और दिनभर धूप खिलने से जलभराव वाले खेतों से पानी सूख गया है। अब किसानों को ऐसे क्षेत्र में भी बिजाई शुरू कर देनी चाहिए। क्षेत्र के गांव देवरखाना, बुपनियां और शाहपुर में ऐसा रकबा रहा है जहां जलभराव हुआ था और किसान अब गेहूं की पछेती फसलों की बिजाई कर सकेंगे।
विज्ञापन


बीते मानसून सीजन में करीब दो हजार एकड़ जमीन में जलभराव हुआ था और अब खेतों का पानी सूख गया है। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी हवा फसलों में वृद्धि एवं विकास के लिए भी बेहद गुणकारी मानी जा रही है। यह फसलों के लिए निरोगी होती है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस साफ मौसम में कीट आदि की शिकायत भी फसलों में कम होती है। दरअसल, कई गांवों के खेतों में जलभराव होने से खरीफ की फसलों में काफी नुकसान हो गया था। बाजरा, कपास की फसलें पानी से खराब हो गई थी। इन क्षेत्रों में अब पानी पूरी तरह से सूख चुका है, अब पश्चिमी हवा चलने व दिन में धूप खिलने की वजह से नमी भी कम हो गई है। अब यहां किसान 25 दिसंबर तक गेहूं की पछेती बिजाई कर सकेंगे। विभाग के अधिकारियों की सलाह है कि किसान यहां पछेती किस्मों का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन



पश्चिमी हवा से पौधा होता है गहरा हरा

कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि पश्चिमी हवा से पानी जल्दी सूखने लगता है। पश्चिमी हवाएं चलने से फसलों में छोटे-मोटे रोग अपने आप ही खत्म हो जाते हैं। इस हवा के चलने से फसली पौधा तेज गति से विकास एवं वृद्धि करता है। पौधा पीलापन के बजाय गहरे हरे रंग का हो जाता है। अभी गेहूं की पछेती किस्मों की बिजाई का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed