फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Due to dispute, youth was fired

विवाद के चलते युवक पर किया फायर

Mon, 08 Feb 2021 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Due to dispute, youth was fired
झज्जर। ढाकला गांव में पारिवारिक विवाद के चलते कृषि विभाग में नौकरी करने वाले एक युवक पर दुनाली बंदूक से फायर कर दिया गया। गनीमत रही की इसमें वह बच गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार ढाकला गांव निवासी सचिन पुत्र सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह कृषि विभाग में डीसी रेट पर कार्य करता है। शनिवार की रात को करीब आठ बजे वह अपने घर में था तो उनके घर के सामने एक कार आकर रुकी। उस कार में उसके ताऊ का लड़का मनोज पुत्र प्रकाश और उसका साथी सतीश पुत्र मुख्तयार सिंह दोनों निवासी ढाकला गांव उतरे और उसे गालियां देने लगे। इसके बाद उस पर दुनाली बंदूक से फायर कर दिया गया, जबकि मनोज ने उसे उसे पिस्तौल दिखाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना झज्जर सदर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही झज्जर सदर पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत प्रभाव से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
- राजेश कुमार, पुलिस थाना प्रभारी सदर, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed