फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Driver killed in truck-canter collision on KMP in Bahadurgarh

बहादुरगढ़: KMP पर ट्रक-कैंटर की टक्कर में चालक की मौत, पंचकूला वासी विक्की के रूप में हुई मृतक की पहचान

Thu, 08 Dec 2022 07:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 08 Dec 2022 07:10 PM IST
सार

मृतक की पहचान त्रिलोकपुर (पंचकूला) वासी विक्की के रूप में हुई है। टक्कर के बाद कैंटर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Driver killed in truck-canter collision on KMP in Bahadurgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर वीरवार सुबह ट्रक और कैंटर की टक्कर में कैंटर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय विक्की के रूप में हुई है।

विज्ञापन


विक्की त्रिलोकपुर (पंचकूला) का रहने वाला था। जबकि चालक का भाई घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


बुधवार रात को विक्की अपने कैंटर में भिवाड़ी से परचून का माल भरकर हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुआ था। गाड़ी में उसका भाई खानचंद भी सवार था। वीरवार सुबह करीब पांच बजे ये बहादुरगढ़ इलाके में केएमपी पर पहुंचे। यहां आसौदा टोल के पास अचानक एक ट्रक ओवरटेक कर आगे निकाल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस वजह से कैंटर सीधा ट्रक से जा टकराया। चालक विक्की केबिन में बुरी तरह से फंस गया। उसे गंभीरावास्था में नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


उधर, सूचना पाकर आसौदा थाने से एक टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को व्यवस्थित कर यातायात सुचारू कराया। खानचंद की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। खानचंद का आरोप है कि  ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। जांच अधिकारी संदीप का कहना है कि दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। आरोपी चालक की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed