{"_id":"64e26ed3c861f934910b897a","slug":"driver-fell-asleep-trolley-rammed-into-canter-five-injured-jhjhar-news-c-200-1-bgh1001-1861-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चालक को लगी नींद की झपकी, कैंटर में घुसा ट्राला, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चालक को लगी नींद की झपकी, कैंटर में घुसा ट्राला, पांच घायल
Mon, 21 Aug 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर गांव जसौरखेड़ी के निकट कैंटर और ट्राले की आमने सामने की टक्कर में दोनों वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर चालक अंदर ही फंस गया। मशीन से बॉडी काटकर उसे निकाला। उसके दोनों पैर कट गए। बताया जा रहा है कि ट्राला चालक को नींद की झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ। घायलों को पहले बहादुरगढ़ अस्पताल भेजा गया। कैंटर चालक को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। हादसे की वजह से केएमपी पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।
उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव इलाबास निवासी सागर, कपिल कुमार व जोगिंद्र कैंटर लेकर जयपुर से मुजफ्फरनगर के लिए चले थे। कैंटर में चौकर भरा था। जब वे रविवार सुबह करीब 5 बजे केएमपी पर जसौरखेड़ी के पास पहुंचे तो कैंटर और कुंडली की तरफ आ रहे ट्राले में आमने सामने की टक्कर हो गई। ट्राला लुधियाना से माल उताकर आ रहा था। बताया जा रहा है कि ट्राला चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई जिससे ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ से आ रहे कैंटर से जा टकराया। इसमें तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर चालक सागर के दोनों पांव बुरी तरह जख्मी होकर कट गए। ट्राला सवार राजस्थान के भरतपुर निवासी सलीम और मुस्तफा भी घटना में चोटिल हुए। ये ट्राला लेकर लुधियाना से मानेसर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही आसौदा पुलिस चौकी प्रभारी योमेश कुमार मौके पर पहुंचे ।
कैंटर के अंदर घुसा ट्राला, चालक फंसा, बॉडी काटकर निकाला
केएमपी एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस में तैनात पैरा-मेडिकल स्टाफ के सदस्य सागर कुमार ने बताया कि ट्राला कैंटर के अंदर घुसा हुआ था। इस कारण कैंटर चालक अंदर फंस गया। कैंटर को हाइड्रा मशीन और गैस कटर की मदद से काटकर चालक को बाहर निकाला गया। पहले घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से गंभीर घायल कैंटर चालक सागर को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। अस्पताल कर्मचारियों ने बताया कि तीन घायल मरहम पट्टी के बाद तावड़ू जाने की बात कहकर चले गए। जा रहे हैं। इस हादसे में ट्राला चालक और हेल्पर को भी गंभीर चोटें आई हैं। पीजीआई रोहतक में दाखिल घायल कैंटर चालक सागर के बयान लेकर आसौदा पुलिस चौकी के एसआई ओमप्रकाश ने केस दर्ज कर लिया है।