फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Door-to-door program of BJP backward class will start from six

Jhajjar-Bahadurgarh News: छह से शुरू होगा भाजपा पिछड़ा वर्ग का घर-घर चलो कार्यक्रम

Mon, 03 Apr 2023 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door program of BJP backward class will start from six
-फोटो 10 : कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिलाध्यक्ष धर्मवीर वर्मा।
बहादुरगढ़। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक रविवार को हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी शारदा यादव ने शिरकत की। बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मवीर वर्मा ने पिछड़ा वर्ग की सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

भाजपा नेता धर्मवीर वर्मा ने कहा कि छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती तक गांव-गांव, घर-घर चलो कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिये लोगों को पार्टी की नीतियों और योजनाओं के प्रति अवगत कराया जाएगा। जिला महामंत्री प्रवीण जांगड़ा ने ओबीसी विश्वकर्मा योजना और राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। जिला महामंत्री मास्टर नरेश, जिला उपाध्यक्ष सज्जन गुर्जर, जय भगवान, जिला मंत्री नीरज, मास्टर द्वारिकादास, मास्टर गोविंद सैन, परमिंदर जांगड़ा, अजीत प्रजापति व पूर्व जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह अहीर ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

जिला प्रधान धर्मवीर वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तर पर मास्टर गोविंद सैन और एडवोकेट संदीप सोलंकी को जिला अध्यक्ष तथा दौलत राम सैन, हरि सिंह प्रजापत, टेकचंद को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भाजपा में शामिल किया गया। मंडल अध्यक्ष के रूप में बादली मंडल अध्यक्ष सतीश जांगड़ा, कानोंदा मंडल अध्यक्ष सुरेश स्वामी, कुलाना मंडल अध्यक्ष राजकुमार पाटोदा का सम्मान करके अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के संयोजकों संदीप सोलंकी, ओमवीर, बेरी से किशोर जांगड़ा, बहादुरगढ़ अटल मंडल संयोजक परमिंदर जांगड़ा, मांडोठी मंडल संयोजक ललित सैनी, झज्जर मंडल महामंत्री नरेश प्रजापत, सुबाना मंडल से नंदकिशोर जांगड़ा, करणवीर, महावीर, कुलदीप, लच्छू राम, कृष्ण सैन, रणधीर, धर्मवीर, सुरेश, सुनील जांगड़ा, उमेद, महावीर, आजाद सिंह, दलीप सिंह, धनपत, बादली मंडल महामंत्री अंकुश जांगड़ा सहित अन्य इस बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed