{"_id":"6ab5983c54fab9f0c40a4888","slug":"overgrowth-on-kmp-causes-trouble-for-motorists-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-127502-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर बढ़ी घास-फूस, वाहन चालकों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर बढ़ी घास-फूस, वाहन चालकों को परेशानी
Fri, 25 Sep 2026 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो 75 : केएमपी एक्सप्रेस पर सफेद पट्टी के अंदर तक उगी घास-फूस और झाड़ियां। (संवाद)
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बादली। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे इन दिनों घास-फूंस और झाड़ियां बढ़ने लगी हैं। कई स्थानों पर झाड़ियां सफेद पट्टी के अंदर तक पहुंच गई हैं और धीरे-धीरे सड़क की ओर बढ़ रही हैं। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
बादली गांव निवासी वाहन चालक रामकृष्ण ने बताया कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण कई जगह सड़क की चौड़ाई कम महसूस होती है। वहीं, उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के चालक स्वरूप सिंह ने कहा कि यदि समय रहते झाड़ियों की कटाई नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ सकती है। वाहन चालकों ने संबंधित एजेंसी से नियमित सफाई कराने और सफेद पट्टी के अंदर उगी झाड़ियों को हटाने की मांग की है।
इधर, बादली टोल के पास केएमपी पर सड़क के ऊपर खुले में पानी बहना भी परेशानी का कारण बना हुआ है। वाहन चालकों के अनुसार लगातार पानी बहने से सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त होने लगी है। दोपहिया और छोटे वाहनों को विशेष दिक्कत हो रही है। चालकों ने पानी का बहाव रोकने के साथ क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।