फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Doctors associated with IMA expressed anger by stopping OPD services

Jhajjar-Bahadurgarh News: आईएमए से जुड़े डाक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बंद कर जताया रोष

Sun, 18 Aug 2024 04:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 18 Aug 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Doctors associated with IMA expressed anger by stopping OPD services
बहादुरगढ़। पश्चिमी बंगाल के कोलकता में एक मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर की जघन्या हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने 24 घंटे की हड़ताल रखी। बहादुरगढ़ में आईएमए से जुड़े डॉक्टरों ने शनिवार को हड़ताल रखी। निजी अस्पतालों व क्लीनिक में ओपीडी सेवाओं को बंद रखा। ओपीडी बंद होने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आईएमएसे जुड़े 60 डॉक्टरों ने शहर के गौरैया टूरिस्ट कांप्लेक्स में बैठक भी की। बैठक में मौजूद डॉक्टरों ने मृतका महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। आईएमए बहादुरगढ़ की प्रधान डा. राजरानी बंसल, सचिव डा. ज्योति मलिक व कोषाध्यक्ष डा. संतोष ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है। महिला डॉक्टर की हत्या करने वाले आरोपी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। श्रद्धांजलि देने वालों में एचसीएमएस जिला प्रधान, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. ममता चहल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विनय देशवाल, डेंटल सर्जन डाॅ. किरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed