फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dilapidated building... Innocent lives at risk

Jhajjar-Bahadurgarh News: जर्जर भवन... जोखिम में मासूमों की जान

Thu, 22 Feb 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 22 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated building... Innocent lives at risk
साल्हावास। बच्चों की देखभाल करने वाला गांव धनिया का आंगनबाड़ी केंद्र खुद बीमार है। इसका भवन जर्जर हो गया है। इसमें दरारें आ गई हैं।छत से पानी रिसता है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां कभी भी हादसा हो सकता है। बच्चों की जान जोखिम में है। उन्होंने जर्जर भवन का पुर्ननिर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि धनिया गांव में आंगनबाड़ी केंद्र 2013 में बनाया गया था। कई वर्ष बीत गए पर संबंधित विभाग द्वारा समय पर मरम्मत न कराने के कारण भवन जर्जर हो चुका है। भवन के गिरने का खतरा बना हुआ है। बिजली के उपकरण जल चुके हैं। यहां 50 बच्चे आते हैं। बच्चे बढ़ने की भी गुंजाइश है। अधिकतर ग्रामीण भवन की खस्ता हालत के कारण बच्चों को आंगनबाड़ी भवन में नहीं भेजते। आंगनबाड़ी में होने वाले सरकारी कार्य टीकाकरण आदि कार्य सुविधा न होने के कारण पंचायत भवन में ही करवाएं जाते हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र नया आंगनबाड़ी भवन बनाने की मांग की है। सा केंद्र में नए भवन निर्माण के साथ साथ किचन शेड, बाउंड्री वाल भी बनवाया जाएगा। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शर्मिला ने बताया कि वे इस संबंध में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को पत्र भेज चुकी है और इसके अलावा स्थानीय पार्षद को भी इस संबंध में पत्र भेज कर बजट कम होने पर रिपेयरिंग करवाने व बजट अधिक होने पर भवन के नव निर्माण के लिए कहा गया है।
विज्ञापन




शौचालय में लगी खाली सीट

आंगनबाड़ी केंद्र में बने शौचालय में केवल सीट लगाई गई है। यहां पर पानी की व्यवस्था भी नहीं है। जगह-जगह दीवारें टूटी हुई हैं। शौचालय का दरवाजा भी टूटा हुआ है। इस कारण बच्चों और आंगनबाड़ी वर्कर को भी शौचालय जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छत का प्लास्टर भी जगह-जगह से उतरा हुआ है। लेंटर के अंदर डाले गए लोहे के सरिये साफ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
भवन की हालत जर्जर है। विभाग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। यदि विभाग इस भवन को कंडम घोषित करता है तो वह ग्रांट से नए भवन को बनवाने के लिए तैयार हैं।
संजय सिंह, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed