{"_id":"690faef3a5a93af18b04c399","slug":"difficulties-in-buying-and-selling-property-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-118773-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: संपत्ति खरीदने-बेचने में आ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: संपत्ति खरीदने-बेचने में आ रही परेशानी
Sun, 09 Nov 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
बादली। तहसील में ई रजिस्ट्री न होने से लोगों को संपत्ति खरीदने और बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि ऑनलाइन सिस्टम में तकनीकी खामियों के कारण रजिस्ट्री प्रक्रिया बाधित है। इससे नए पंजीकरण के अलावा पुराने दस्तावेजों की भी उपलब्धता प्रभावित हो रही है जिससे आम जनता में रोष है।
अधिकारियों के अनुसार, इन समस्याओं को हल करने के लिए सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
ई-रजिस्ट्री न होने से होने वाली मुख्य परेशानियों को लेकर वकीलों एवं आमजन ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में तहसीलदार को बताया कि तकनीकी खराबी के कारण न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन रजिस्ट्री हो पा रही है, जिससे संपत्ति की खरीद-बिक्री रुकी हुई है।
सिस्टम में खराबी के कारण पहले से पंजीकृत दस्तावेज भी नहीं मिल पा रहे हैं। सॉफ्टवेयर के ठीक से काम न करने के कारण संपत्ति का सही स्थान नहीं पता चल पा रहा है। वकीलों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कोई भी रजिस्ट्री तहसील में नहीं हुई है। रजिस्ट्री और जमीन संबंधी कामकाज पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन
आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जबकि जिन्होंने रजिस्ट्री के लिए स्टांप खरीदे हैं, वह भी खराब होने की संभावनाएं बनी है। एडवोकेट अरविंद गुलिया, सोमवीर, मनीष, रविंदर और प्रमोद कौशिक ने प्रशासन से जल्द समाधान किए जाने की मांग की है ताकि आम लोगों की परेशानी को दूर किया जा सके।