फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DGI did Observation of Lockdown

डीआईजी अशोक कुमार उतरे सड़कों पर, सब्जी मंडी और शहर का किया दौरा

Wed, 25 Mar 2020 09:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
DGI did Observation of Lockdown
शहर की यादव धर्मशाला के पास वाहनों को रुकवाती पुलिस। - फोटो : Jhjhar
कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को लॉकडाउन किया गया है। बुधवार को डीआईजी अशोक कुमार ने शहर की सब्जी मंडी के साथ-साथ अन्य कई इलाकों का दौरा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईजी अशोक कुमार ने जहां अधिकारियों को सड़कों पर बेवजह घूमने वाले लोगों से सख्ती से पेश आने के दिशा निर्देश दिए। वहीं शहर की सब्जी मंडी व किराना स्टोर की दुकानों पर पहुंचकर उन्होंने दुकानदारों से सामान लेने के लिए पहुंचने वाले ग्राहकों के हाथ सैनिटाइजर से धुलवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि दुकानदार सामान से देने पहले ग्राहक के हाथ अच्छी तरह से साफ करवाएं। उन्होंने सब्जी मंडी में आमजन से भी बातचीत की और उन्हें बेवजह घरों से बाहर न निकलने के लिए कहा। यदि कोई आमजन सरकारी आदेशों के अनुपालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। डीआईजी ने झज्जर रोड पर स्थित सब्जी मंडी के अलावा शहर में दिल्ली-रोहतक रोड पर, सेक्टर-6 मोड़ पर भी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों से इस बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकार के आदेशों की पालना नही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed