{"_id":"615c9def8ebc3e0df94e688b","slug":"devotees-can-come-for-darshan-on-navratri-festival-in-beri-navratri-fair-will-not-be-organized-in-any-way-jhjhar-news-rtk6261623172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरी में नवरात्र पर्व पर दर्शनार्थ आ सकते है श्रद्धालु, किसी भी रूप से नवरात्र मेले का नहीं होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी में नवरात्र पर्व पर दर्शनार्थ आ सकते है श्रद्धालु, किसी भी रूप से नवरात्र मेले का नहीं होगा आयोजन
विज्ञापन
बेरी में मेले को लेकर बैठक लेते अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास।
- फोटो : Jhjhar
धार्मिक नगरी बेरी स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में 7 से 20 अक्तूबर तक नवरात्र के दौरान केवल मंदिर में दर्शनार्थ श्रद्धालु आ सकते हैं। बेरी में नवरात्र पर्व पर किसी भी प्रकार के मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। नवरात्र पर्व में कोरोना वैश्विक महामारी के चलते नवरात्र मेले व पशु मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। यह आदेश डीसी श्याम लाल पूनिया ने दिए। उपायुक्त ने श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर घर पर रहकर ही नवरात्र पर्व में पूजा अर्चना करने की अपील की है। कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
उपायुक्त के निर्देशानुसार मंगलवार को बेरी मंदिर परिसर में एडीसी जगनिवास ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर नवरात्र पर्व में रखी जाने वाली सावधानियों की समीक्षा की। बैठक में एडीसी जगनिवास ने कहा कि आश्विन माह में 7 से 20 अक्तूबर तक चलने वाले नवरात्र पर्व के दौरान मेले का आयोजन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु केवल दर्शनार्थ ही मां भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेरी में इस दौरान कोई भी किसी भी प्रकार की स्टाल नहीं लगेगी और न ही मंदिर परिसर में प्रसाद चढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान किसी भी रूप से ढिलाई नहीं बरती जाएगी और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से निर्धारित एसओपी की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नवरात्र पर्व में बेरी में किसी को भी भंडारे व लंगर, छबील आदि लगाने की अनुमति नहीं है। पर्व के दौरान तहबाजारी पर भी प्रतिबंध रहेगा और झूले आदि लगने पर भी पाबंदी रहेगी। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से अंदर व बाहर वाले देवी मंदिर को नियमित रूप से सैनिटाइज भी किया जाएगा। मंदिर में मंगला आरती केवल पुजारी की तरफ से ही की जाएगी और अन्य कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं हो सकता है।
इस अवसर पर डीएसपी नरेश कुमार, बीडीपीओ उमेद सिंह, नायब तहसीलदार लछीराम, जीएम रोडवेज एनके गर्ग, एसएमओ बेरी सुभाष दहिया, नपा सचिव नरेंद्र सैनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।