फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Development works worth Rs 6.11 crore will be done in the village.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव में कराए जाएंगे 6.11 करोड़ रुपये के विकास कार्य

Mon, 20 Nov 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 20 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Development works worth Rs 6.11 crore will be done in the village.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। पंचायती राज विभाग की ओर से जिले के विभिन्न गांवों में विकास के काम कराए जाएंगे। इन विकास के कार्यों पर लगभग 6 करोड़ 11 लाख 56 हजार की राशि खर्च की जाएगी। कुल 31 विकास कार्यों पर यह राशि खर्च की जाएगी।
इसमें एक करोड़ 60 लाख 41 हजार की राशि ग्रे वाटर मैनेजमेंट के निर्माण पर खर्च की जाएगी। एक करोड़ 16 लाख 47 हजार की राशि से कम्युनिटी सेंटरों का निर्माण किया जाएगा। एक करोड़ 42 लाख 39 हजार की राशि विभिन्न हॉल बनाने के निर्माण पर खर्च की जाएगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने ऑनलाइन टेंडर भी पिछले दिनों आमंत्रित किए थे। इस विकास राशि से गांवों में कम्युनिटी सेंटर, ग्रे वाटर मैनेजमेंट, हाॅल के अलावा कमरों के निर्माण, धर्मशाला का निर्माण, चहारदीवारी, शेड, रिटर्निंग वाॅल का निर्माण, पार्क एवं व्यायामशाला का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन


कम्युनिटी सेंटर बनने से होगा लाभ
जिले के चार गांवों छारा, कनौंदा, बिठला और कासनी में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक पर 27 से 30 लाख तक की राशि खर्च की जाएगी। चारों कम्युनिटी सेंटर पर ही एक करोड़ 16 लाख 47 हजार रुपये का बजट रखा गया है। कम्युनिटी सेंटर बनने से गांवों में विवाह जैसे समारोह के लिए जगह ग्रामीणों को मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगे विकास कार्य

कुलाना गांव में चौकीदार के कमरे पर 3.95 लाख रुपये, फोर्टपुरा में ग्रे वाटर मैनेजमेंट पर 31.49 लाख रुपये, दूबलधन में रविदास धर्मशाला के निर्माण पर 3.49 लाख रुपये, भुरावास गांव में अनुसूचित जाति चौपाल में कमरे का निर्माण पर 4.94 लाख रुपये, बीर बरकटाबाद में सामान्य चौपाल में हाॅल निर्माण, लोहाहेरी गांव के स्टेडियम में हॉल निर्माण व गांव मेहंदीपुर में पार्क में हॉल के निर्माण पर 45.98 लाख रुपये, सिद्दीपुर में प्रजापति चौपाल में शेड के निर्माण पर 10.16 लाख रुपये, सिकंदरपुर में ग्रे वाटर मैनेजमेंट पर 30.66 लाख, सफीपुर में गाय घाट, गोधरी गांव में गाय घाट, दादा सती जोहड़ में पानी निकासी, लकड़ियां में गाय घाट, रिटर्निंग वॉल पर 40.43 लाख रुपये, गांव आसौदा सिवान में रेसलिंग भवन के निर्माण व सनखोल गांव में भोरथा पाना चौपाल के निर्माण पर 34.71 लाख रुपये, मांडाैठी गांव में खेल मैदान की चाहरदीवारी, बराही गांव में घाट की चहारदीवारी, लाडरावान गांव में स्टेडियम की चहारदीवारी पर 32.47 लाख, दूबलधन में बाबा टूटा मंदिर में धर्मशाला के निर्माण पर 4.92 लाख, छापर गांव में ग्रे वाटर मैनेजमेंट के निर्माण पर 50.18 लाख, दुल्हेड़ा गांव में तोडसन पाना में हाॅल के निर्माण पर 4.95 लाख, मुंडाहेड़ी में बधरान पोंड में रिटर्निंग वाॅल के निर्माण पर 24.19 लाख, ग्वालिसन में ग्रे वाटर मैनेजमेंट के निर्माण पर 48.08 लाख, कलोई में पंडित श्री राम धर्मशाला बिल्डिंग का निर्माण पर 4.16 लाख, भिंडावास में स्टेडियम हॉल का निर्माण पर 9.24 लाख, बराही में शिव मंदिर बाबा देवतानंद आश्रम के नजदीक हॉल के निर्माण पर 5.86 लाख रुपये, आसोदा सिवान में चहारदीवारी व घाट में शेड का निर्माण पर 5.90 लाख, दुल्हेड़ा में अनुसूचित जाति चौपाल में कमरे के निर्माण पर 4.19 लाख, बापरोदा में श्ममशान घाट में बरामदे का निर्माण पर 8.06 लाख, खुड्डन में मस्तनाथ धर्मशाला के निर्माण पर 3.44 लाख रुपये, खराहर में पाना सदन सामान्य चौपाल में हाॅल के निर्माण पर 15.11 लाख, छारा-खेड़ी रोड पर कम्युनिटी सेंटर का निर्माण पर 28.22 लाख रुपये, कनौंदा में बनिया वाला पोंड के पास कम्युनिटी सेंटर के निर्माण पर 27.36 लाख, बिठला में कम्युनिटी सेंट का निर्माण पर 30.46 लाख, कासनी में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण पर 30.43, टांडाहेड़ी में पार्क के निर्माण पर 12.76 लाख, टांडाहेड़ी में शिवधाम की मरम्मत पर 19.18 लाख रुपये, दुजाना में आंबेडकर भवन में प्रथम तल पर हाॅल के निर्माण पर 26.54 लाख, जाहिदपुर में पार्क कम व्यायामशाला के काम पर 10.05 लाख रुपये खर्च होंगे।


अलग-अलग गांवों में विकास के काम कराए जाने हैं। इसे लेकर पिछले दिनों एक्सईएन कार्यालय की तरफ से टेंडर लगाए गए थे। इन पर कार्रवाई जारी है।
- युद्धवीर मलिक, एसडीओ, पंचायती राज विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed