फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Development will take place in 32 colonies that have been legalized

Jhajjar-Bahadurgarh News: वैध हुईं 32 कॉलोनी में होगा विकास

Mon, 17 Jun 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 17 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Development will take place in 32 colonies that have been legalized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। लगभग 8 माह पहले अक्तूबर 2023 में वैध हुई शहर की 32 कालोनियों में विकास के कार्यों को लेकर अब उम्मीद जगी है।
नगर परिषद ने 16 करोड़ रुपये के एस्टीमेट तैयार कर स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय के पास प्रशासनिक स्वीकृति के लिए फाइल भेज दी है। प्रशासनिक स्वीकृति और बजट मिलने के बाद टेंडर लगाकर 32 काॅलोनियों में विकास के काम नगर परिषद की तरफ से करवाए जाएंगे।
प्रदेश सरकार ने अक्तूबर 2023 में शहर की 32 काॅलोनियों पर वैध किया गया था। इससे लगभग 20 हजार की आबादी को सीधा फायदा पहुंचा था, लेकिन विकास कार्य शुरू न होने से सवाल उठ रहा था कि जब विकास कार्य ही नहीं होंगे तो कॉलोनियों को वैध करने का क्या फायदा। हालांकि, सरकार ने काॅलोनियों के विकास को लेकर बजट अलॉट करने की बात कही थी और सभी नगर परिषद से एस्टीमेट मांगे थे। नगर परिषद ने भी 32 काॅलोनियों में गलियों के निर्माण के लिए 16 करोड़ के एस्टीमेट तैयार कर दिए हैं और प्रशासनिक स्वीकृति के लिए केस भेज दिया है। पहले चरण में इन काॅलोनियों में टाइल की गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। इन गलियों में अभी पेयजल और सीवरेज की लाइन भी बिछाई जाएगी, ऐसे में गलियों को टाइलों का बनाया जाएगा ताकि सीवरेज व पेयजल लाइन बिछने पर इनको दोबारा उखाड़कर लगाया जा सके।
विज्ञापन

यह कॉलोनियां हुई वैध : सुभाष नगर काॅलोनी, तलाव काॅलोनी, देव नगर काॅलोनी, कृष्ण काॅलोनी, शिव काॅलोनी, कुलदीप काॅलोनी, माडल टाॅउन एंड सुभाष नगर, लाल सिंह-एक, लाल सिंह-दो, रामनगर काॅलोनी, कच्चा बाबरा रोड काॅलोनी, लाल सिंह पार्ट-थ्री, किला काॅलोनी पार्ट-एक व पार्ट-दो, आईएनए काॅलोनी, गाजी कमाल काॅलोनी, राधा स्वामी काॅलानी, भारत काॅलोनी, जयहिंद काॅलोनी, जटिया काॅलोनी, बेरी काॅलोनी, यादव काॅलोनी, विकास नगर काॅलोनी, नियर रेलवे काॅलोनी, भगत पूर्णमल काॅलोनी, देव नगर काॅलोनी पार्ट-दो, धांधु काॅलोनी पार्ट-दो, धांधु नगर पार्ट-वन, दुर्गा काॅलोनी, मारुति काॅलोनी पार्ट-दो, आफिसर काॅलोनी, पुजावा काॅलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed