फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dev Nagar Colony residents warn, if the sewer problem is not resolved then they will block the road today

Jhajjar-Bahadurgarh News: देव नगर कॉलोनी वासियों की चेतावनी, सीवर समस्या का नहीं हुआ समाधान तो आज करेंगे सड़क जाम

Mon, 25 Aug 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 25 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Dev Nagar Colony residents warn, if the sewer problem is not resolved then they will block the road today
-फोटो 53 : देव नगर कॉलोनी में जमा सीवर का पानी। संवाद
बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित देव नगर कॉलोनी की गली नंबर-1 में पिछले कई दिनों से सीवर ओवर फ्लो की समस्या गहराई हुई है। समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। कॉलोनीवासियों ने रोष जाहिर करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे झज्जर-बहादुरगढ़ रोड जाम कर देंगे।
विज्ञापन

देव नगर निवासी महावीर, जगबीर, राकेश, श्रीकिशन, सतीश, मुकेश, रामभीर, महेंद्र ने बताया कि पिछले कई दिनों से गली नंबर-1 में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कॉलोनी में सीवर का पानी भरने के कारण बच्चों और महिलाओं को ज्यादा परेशानी हो रही है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे संक्रमण और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरिओम, कॉलोनी वासी

विभाग को कई बार शिकायतें की गई, मगर समाधान अभी तक नहीं हुआ है। बरसात के दिनों में यह स्थिति और भी गंभीर हो गई है। गली में पानी भरने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। सीवर जाम होने से गंदा पानी पूरे रास्ते में फैला हुआ है। दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल है।

-जगबीर सिंह, देव नगर वासी

गली नंबर-1 ही नहीं बल्कि पूरी देव नगर कॉलोनी में सीवर जाम की समस्या बनी रहती है। अन्य गलियों में यह बीच-बीच में सामने आती है लेकिन गली नंबर-1 में तो यह स्थाई समस्या बन चुकी है।

-महाबीर प्रसाद, कॉलोनी वासी

वह पिछले तीन दिनों से अधिकारियों से लगातार संपर्क साध रहे हैं लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिल रहा। अधिकारी हर बार आज-कल कहकर मामला टालते जा रहे हैं। यदि सोमवार तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वार्ड के लोग मजबूर होकर झज्जर-बहादुरगढ़ रोड को जाम करेंगे।

-बलराम दलाल, पार्षद, वार्ड 26, बहादुरगढ़।

-फोटो 53 : देव नगर कॉलोनी में जमा सीवर का पानी। संवाद

-फोटो 54 : देव नगर कॉलोनी में सीवर का पानी जमा होने पर रोष जताते लोग। संवाद

-फोटो 55 : हरिओम

-फोटो 56 : जगबीर सिंह

-फोटो 57 : महाबीर प्रसाद

-फोटो 58 : बलराम दलाल, पार्षद

----------------------

-फोटो 53 : देव नगर कॉलोनी में जमा सीवर का पानी। संवाद

-फोटो 53 : देव नगर कॉलोनी में जमा सीवर का पानी। संवाद

-फोटो 53 : देव नगर कॉलोनी में जमा सीवर का पानी। संवाद

-फोटो 53 : देव नगर कॉलोनी में जमा सीवर का पानी। संवाद

-फोटो 53 : देव नगर कॉलोनी में जमा सीवर का पानी। संवाद

-फोटो 53 : देव नगर कॉलोनी में जमा सीवर का पानी। संवाद

-फोटो 53 : देव नगर कॉलोनी में जमा सीवर का पानी। संवाद

-फोटो 53 : देव नगर कॉलोनी में जमा सीवर का पानी। संवाद

-फोटो 53 : देव नगर कॉलोनी में जमा सीवर का पानी। संवाद

-फोटो 53 : देव नगर कॉलोनी में जमा सीवर का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed