फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Defenders XI won the match by eight wickets

Jhajjar-Bahadurgarh News: डिफेंडर्स एकादश ने आठ विकेट से जीता मैच

Mon, 27 Oct 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 27 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Defenders XI won the match by eight wickets
26jjrp13- झज्जर। झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते हुए ​खिलाड़ी। स्रोत- ​कोच
झज्जर। क्रिकेट प्रतियाेगिता के फाइनल मुकाबले में डिफेंडर्स एकादश ने इलीट एकादश पर आठ विकेट से जीत दर्ज की है। बहादुरगढ़ के सेक्टर-9ए स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को मैच खेला गया। डिफेंडर्स एकादश के संदीप धनखड़ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इलीट एकादश की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाजी में अमित दलाल ने 55 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में मोनू तोमर व मिलन सिंह ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिफेंडर्स एकादश की टीम ने 21.3 ओवर में दो विकेट पर 213 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में संदीप धनखड़ ने नाबाद 112 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में ओम कौशिक व विकास गुलिया ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed