फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body of Rohtak's Saurabh found in Loharu feeder

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोहारू फीडर में मिला रोहतक के सौरभ का शव

Sun, 11 Jun 2023 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 11 Jun 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Rohtak's Saurabh found in Loharu feeder
बेरी। छह जून को रोहतक के बाहर गांव में नहर में डूबे सौरभ का शव शुक्रवार शाम को बाकरा गांव के लोहारू फीडर से बरामद हो गया। उसकी तीन दिन से नजर में तलाश चल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

अस्थल बोहर निवासी 17 वर्षीय सौरभ 6 जून को अपने भाई अभिषेक के साथ नहर में नहाने गया था। नहाते समय सौरभ डूबने लगा। उसके भाई अभिषेक ने उसे बचाने का असफल प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया बल्कि खुद खतरे में फंस गयया। गांव के कुछ लोगों ने अभिषेक को तो बचा लिया, लेकिन पानी का तेज बहाव होने की वजह से सौरभ को ग्रामीण नहीं बचा पाए। बाद में गोताखोरों की मदद से जिला प्रशासन स्तर से सौरभ की नहर में तलाश शुरू की लेकिन सभी प्रयास विफल रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को उसका शव बाकरा गांव के लोहारू फीडर से बरामद हो गया। बेरी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया लोहारू फीडर में जो शव मिला है, वह 6 जून को बोहर गांव के पास नहर में नहाते हुए डूब गया था। युवक की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। मृतक सौरभ के पिता सतबीर प्रवासी मजदूर हैं और वह रोहतक क्षेत्र में ही दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि यह परिवार कुछ दिन पहले ही पंजाब के लुधियाना के मंडीमुल्लापुर दाका से गांव बोहर में आया था। शनिवार को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में मृतक सौरभ के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक सौरभ के पिता सतबीर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed