फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dalal Khap will support the movement of wrestlers

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहलवानों के आंदोलन को समर्थन देगी दलाल खाप

Mon, 22 May 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 22 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dalal Khap will support the movement of wrestlers
बहादुरगढ़। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार कर उनका नार्को टेस्ट करवाने और मुकदमा चलाने की मांग के लिए महिला पहलवानों के आंदोलन में दलाल खाप-84 सक्रिय जिम्मेदारी निभाएगी। मंगलवार 23 मई को जंतर मंतर से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च में भी खाप की भागीदारी रहेगी। ये जानकारी महम में रविवार को हुई खापों की महापंचायत से लौट कर दलाल खाप के प्रवक्ता कैप्टन मान सिंह दलाल ने दी। महापंचायत में दलाल खाप के सभी 14 खापों से लगभग 150 प्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें दलाल खाप-84 के प्रधान चौ. भूप सिंह, प्रवक्ता कैप्टन मान सिंह दलाल, छारा चौदह के प्रधान मास्टर साहब सिंह दलाल और आसौदा नौगामा के कपूूर सिंह दलाल भी शामिल रहे।
विज्ञापन

कैप्टन मान सिंह ने बताया कि महापंचायत में बृजभषण को जल्द गिरफ्तार कर उनका नार्को टेस्ट जल्द करवाने की मांग पर चर्चा की। दलाल ने बताया कि पहलवान अपनी मांगों के लिए 23 मई की शाम 5 बजे जंतर मंतर से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकालेंगे। दलाल खाप भी इनमें शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि महापंचायत के निर्णय के अनुसार 28 मई को नए संसद के उद्घाटन पर दलाल खाप से काफी लोग जाएंगे और पहलवानों के लिए न्याय की गुहार लगाएंगे। ये सारे प्रयास पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दलाल खाप की महिलाएं भी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed