{"_id":"6750b7f13f7495b6ff01c787","slug":"cyber-fraud-in-bahadurgarh-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-116207-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: साइबर ठगों ने तीन लोगों से लाखों रुपये की राशि ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: साइबर ठगों ने तीन लोगों से लाखों रुपये की राशि ठगी
Thu, 05 Dec 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। साइबर ठगों ने अलग-अलग मामलों में लोगों से लाखों रुपये की राशि ठग ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस-एक
दोस्त बनकर चार लाख ठगे
खेड़ी जसौर निवासी एक युवक से उसका दोस्त बनकर अज्ञात ने चार लाख रुपये ठग लिए। खेड़ी जसौर निवासी अमित सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि 12 सितंबर को उसके दोस्त शिशु का फोन आया। उसने कहा कि उसके खाते में 4 लाख रुपये भेज दो। मुझे किसी के इलाज के लिए चाहिए। उसने चार लाख रुपये भेज दिया। उसने उसे फोन किया तो उसने कहा कि उसने कोई पैसे नहीं डलवाए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
केस-दो
टास्क देकर 10 लाख रुपये ठगे
बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति को टास्क का झांसा देकर उससे 10 लाख रुपये ठग लिए। बहादुरगढ़ के सूरत नगर लाइनपार निवासी रमेश मांझी ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके पास 11 अक्तूबर को व्हाट्सअप पर लिंक आया। उसके बाद उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया और टास्क पूरा करने पर प्राफिट मिलने की बात कही। वह उनकी बातों में आ गया। उसने 14 से 23 अक्तूबर तक उनके खाते में 10 लाख 16 हजार 932 रुपये डाले। उसके बाद उन्होंने उसे ग्रुप से हटा दिया। इस पर उसे शक हुआ। उसने बताया कि अंजान लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है।