फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crowd gathered for vaccination in general hospital

सामान्य अस्पताल में टीकाकरण के लिए उमड़ी भीड़

Wed, 14 Jul 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered for vaccination in general hospital
झज्जर। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। इसके बावजूद लोग झज्जर के सामान्य अस्पताल में ही सरकारी गाइडलाइन और नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यहां लोग हर रोज बड़ी संख्या में टीका लगवाने के लिए केंद्र पर आ आते हैं, लेकिन नियमों का पालन नहीं करते हैं। केंद्र पर मंगलवार को टीकाकरण के लिए लाइन लगी हुई थी। इस दौरान लोग एक दूसरे से सटकर खड़े रहे। वहीं, कुछ लोगों ने मास्क तक नहीं लगाए थे। स्वास्थ्य कर्मचारियों के कहने पर भी आपस में सामाजिक दूरी नहीं बना रहे थे। ऐसे में भीड़ को काबू करने के लिए मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को नियम के अनुसार कतारबद्ध कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को सामान्य अस्पताल में स्थापित किए गए टीकाकरण केंद्र पर लोगों की काफी भीड़ लग गई थी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहते रहे। उसके बावजूद भी लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी। अपनी बारी के चक्कर में एक दूसरे से उलझते नजर आए। उसके बाद टीकाकरण को रोककर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टीकाकरण केंद्र पर खंभों पर रस्सी बांधकर लोगों को लाइन में खड़ा किया। उसके बाद भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे। पुलिसकर्मियों को भी भीड़ को काबू करने के लिए मशाक्त करनी पड़ी। उसके बाद ही टीकाकरण का कार्य सुचारु हो पाया। डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर अब लोग जागरूक हो गए हैं। सभी के सहयोग से ही कोरोना संक्रमण चक्र पर अंकुश लग रहा है। जिले मेें रिकवरी रेट का आंकड़ा 98.25 प्रतिशत है। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य प्रबंधन में वैक्सीनेशन और सेंपलिंग प्रक्रिया पर फोकस किया गया है। डीसी ने बताया कि कोरोना रोकथाम में किए गए प्रबंधों के परिणाम स्वरूप जिला कोरोना से निरंतर दूरी बनाने में सक्रिय है। कोरोना महामारी के दौर में अभी तक कुल 18 हजार 812 मरीज कोरोना संक्रमित हुए थे, जिनमें से 18 हजार 482 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, नया केस नहीं मिला
जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कोई नया संक्रमित केस नहीं मिला है। अब कुल 9 सक्रिय केस ही रह गए हैं। इनमें से 5 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं, चार मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर वैक्सीनेशन प्रक्रिया को प्रभावी रूप से चलाया गया है। इसके कारण लोगों में वैक्सीन लगवाने को लेकर पूरा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह अचानक काफी संख्या में लोग टीके लगवाने के लिए पहुंच गए थे। काफी भीड़ होने के कारण स्थिति बेकाबू होने लगी तो पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस की ओर से लोगों को लाइन में लगाने के बाद टीकाकरण का कार्य सामान्य रूप से चलता रहा।
- डॉ संजय सचदेवा, एसएमओ, सामान्य अस्पताल, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed