फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Croups are afected due to Rain

तेजा हवा के साथ हुई 13 एमएम बारिश, गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान

Tue, 24 Mar 2020 08:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Croups are afected due to Rain
मंगलवार को हुई बारिश की बूंदे। - फोटो : Bahadurgarh
मंगलवार की सुबह ही मौसम बदला हुआ था और आसमान में काले बादल छाए हुए थे। शाम करीब चार बजे अचानक तेज हवा चली और कुछ ही मिनटों में बारिश शुरू हो गई। शहर में 13 एमएम बारिश हुई। इन दिनों फसलों के काटने का समय है, लेकिन बारिश के बाद फसलों को नुकसान होने की पूरी आशंका बनी हुई है। इससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान होगा।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में पिछले कई दिनों से मौसम गर्म हो रहा था। मंगलवार की सुबह आसमान में काले बादल छाये हुए थे। दोपहर होते-होते आसमान में बादलों का जमघट लग गया और शाम करीब 4 बजे तेज हवा चलने के साथ-साथ तेज बारिश हुई। बारिश की मात्रा शाम 5 बजे तक 13 एमएम रही है। इससे गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान की संभावना जताई जा रही है। काले बादल छाने से दोपहर के समय ही अंधेरा छा गया और सड़क पर चल रही इक्का-दुक्का गाड़ियों की लाइटें भी जल गई।
विज्ञापन

कृषि विभाग के तकनीकी सहायक देवराज ओहल्याण ने बताया कि यह बे मौसमी बारिश है। इन दिनों फसलों के काटने का समय नजदीक है। गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरह पकाई की तरफ है लेकिन मंगलवार को हुई बारिश के बाद दोनों फसलों में नुकसान की संभावना है। नुकसान कितना हुआ है इसका पता अगले दो-तीन दिनों बाद चल पाएगा। उन्होंने बताया कि सब्जी की फसलों में नुकसान की नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed