फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vigilance arrested DETC of Jhajjar on charges of bribe of 50 thousand rupees

झज्जर: विजिलेंस ने झज्जर के डीईटीसी को 50 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में किया गिरफ्तार

Wed, 12 Jan 2022 10:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 10:58 PM IST
सार

झज्जर कार्यालय में देर रात तक विजिलेंस के अधिकारियों की बैठक चलती रही। आरोपी से बंद कमरे में पूछताछ चल रही है। रोहतक विजिलेंस के एसपी झज्जर पहुंचे।

विज्ञापन
Vigilance arrested DETC of Jhajjar on charges of bribe of 50 thousand rupees
डीईटीसी झज्जर राजाराम नैन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के डीईटीसी को विजिलेंस के टीम ने बहादुरगढ़ से 50 हजार रुपये की रिश्वत के मामले में काबू किया है। उसे झज्जर राज्य चौकसी ब्यूरो के कार्यालय में लाया गया है। बताया जा रही है कि आरोपी अधिकारी की टेबल के दराज से रुपये बरामद किए गए हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतक विजिलेंस के एसपी राजेश फौगाट भी शाम के समय झज्जर पहुंचे।

विज्ञापन


अधिकारियों की बैठकों को दौर निरंतर चल रहा है। मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। एसपी राजेश फौगाट ने इतना ही कहा है कि डीईटीसी को किसी राजस्व वसूली के मामले में 50 हजार रुपये सहित काबू किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि राजस्व वसूली के मामले में डीईटीसी झज्जर राजाराम नैन को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गुरुग्राम के एक व्यक्ति की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने उसे काबू किया है। फिलहाल राज्य चौकसी ब्यूरो के कार्यालय में मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी से बंद कमरे में देर रात तक पूछताछ की जा रही है। शिकायत कर्ता गुरुग्राम निवासी शंकर लाल से टैक्स वसूली के मामले में रिश्वत मांगी गई थी। जिसकी शिकायत उसने विजिलेंस की की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए राजाराम नैन को गिरफ्तार किया गया है।

विजिलेंस के अधिकारी किसी भी व्यक्ति को कार्यालय में नहीं जाने दे रहे थे। उनसे बात करने पर केवल वह इतना ही कह रहे थे कि वे इस मामले में कुछ नहीं कहेंगे। बैठक के बाद केवल एसपी ही बता पाएंगे। झज्जर कार्यालय में विजिलेंस के दूसरे स्थानों से भी कई अधिकारी आए थे। 

डीईटीसी राजाराम नैन को रिश्वत की 50 हजार रुपये की राशि के साथ काबू किया। मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा। - राजेश फौगाट, एसपी विजिलेंस, रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed