{"_id":"63ac51135f8a520703500c1d","slug":"two-killed-in-road-accident-on-national-highway-334-b-in-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: NH 334-B पर रफ्तार का कहर, ट्राले ने स्कूटी, थ्री व्हीलर में मारी टक्कर, दंपति समेत तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: NH 334-B पर रफ्तार का कहर, ट्राले ने स्कूटी, थ्री व्हीलर में मारी टक्कर, दंपति समेत तीन की मौत
Wed, 28 Dec 2022 07:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 28 Dec 2022 07:52 PM IST
सार
एनएच-334 बी पर गोधड़ी गांव के पास हादसा हुआ। ग्रामीणों ने आठ किमी लंबा जाम लगाया। गांव गोधड़ी निवासी समुंद्र पुत्र मनीराम अपनी पत्नी सुनील के साथ स्कूटी से छुछकवास से अपने गांव गोधड़ी जा रहा था।
विज्ञापन
झज्जर में भीषण सड़क हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के झज्जर में नेशनल हाईवे 334 बी पर छुछकवास-दादरी के बीच गोधड़ी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी और थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। गुस्साएं गोधड़ी गांव के ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर स्पीड ब्रेकर लगवाने को लेकर जाम लगा दिया। रात तक सड़क पर दोनों ओर से करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लगा था और पुलिस लोगों को समझाकर शांत करने में जुटी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव गोधड़ी निवासी समुंद्र पुत्र मनीराम अपनी पत्नी सुनील के साथ स्कूटी से छुछकवास से अपने गांव गोधड़ी जा रहा था। उधर छुछकवास निवासी ताराचंद चरखी दादरी की तरफ से अपने थ्री व्हीलर को लेकर अपने गांव लौट रहा था। छुछकवास की तरफ से आ रहे ट्राले ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी। जिससे स्कूटी सवार दंपती बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
उसके बाद ट्राले ने सामने से आ रहे थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक समुंद्र और थ्री व्हीलर चालक ताराचंद की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर हालत में घायल महिला को पीजीआई रेफर कर दिया। जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और जाम लगा दिया। जाम लगने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई और आठ किमी हाइवे जाम हो गया था।
विज्ञापन
इकलौती बेटी के सिर से उठा मां-बाप का साया
ग्रामीणों ने बताया कि समुंद्र और उसकी पत्नी मजदूरी करके अपने परिवार को चलाते थे। उनकी एक बेटी है जो कि 11वीं कक्षा में पढ़ती है। हादसे के बाद संजना के सिर से मां-बाप का साया सिर से उठ गया।
स्पीड ब्रेकर न होने से होते हैं हादसे
सरपंच मनबीर आदि ग्रामीणों ने बताया कि छुछकवास-दादरी मार्ग पर गांव गोधड़ी बस स्टैंड के पास कोई स्पीड ब्रेकर नही है। स्पीड ब्रेकर न होने से हादसे होते रहते है और आज भी तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी व थ्री व्हीलर में टक्कर मार दी।
छुछकवास-दादरी मार्ग पर गोधड़ी बस स्टैंड के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। ट्रक ने स्कूटी व थ्री व्हीलर में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। - अजीत सिंह, चौकी प्रभारी, छुछकवास।