{"_id":"65bd2b8798106c82e2008003","slug":"three-youths-snatched-the-car-at-jhajjar-at-gunpoint-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: पहले गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी, फिर पिस्तौल दिखाकर गाड़ी छीनकर ले गए तीन युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: पहले गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी, फिर पिस्तौल दिखाकर गाड़ी छीनकर ले गए तीन युवक
Fri, 02 Feb 2024 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:21 PM IST
सार
आरोपी बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना दुजाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के झज्जर में गुडा माइनर से कुछ आगे टाटा टेलको कंपनी दुजाना के नजदीक नेशनल हाईवे-71 पर गाड़ी में फोन सुन रहे व्यक्ति की गाड़ी में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जब गाड़ी सवार देखने उतरा तो एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी और उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। आरोपी अपनी बाइक को मौके ही छोड़ गए।
विज्ञापन
रोहतक के उत्तम विहार निवासी आशीष ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह महिन्द्रा फाइनेंस कंपनी रोहतक में नौकरी करता है। वह शुक्रवार सुबह अपनी गाड़ी को लेकर किसी काम से झज्जर महिन्द्रा कंपनी के ऑफिस में गया था। वह काम पूरा करके वापस रोहतक जा रहा था।
विज्ञापन
दोपहर लगभग ढाई बजे वह अपनी गाड़ी को लेकर गुडा माईनर से आगे टाटा टेलको कंपनी दुजाना के नजदीक नेशनल हाईवे-71 पर पहुंचा तो उसके पास ऑफिस से फोन आया। उसने गाड़ी साइड में लगा दी। उसने गाड़ी रोक ली और इतनी ही देर में पीछे से झज्जर की तरफ से एक बाइक चालक आया और उसकी गाड़ी में पीछे से हल्की टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जब वह अपनी गाड़ी से नीचे उतरकर बाइक वाले के पास जाने लगा तो इतनी देर में गाड़ी की बाईं तरफ से अचानक दो लड़के आ गए। इनमें से एक लड़के के हाथ में पिस्तौल थी। उन्होंने उसे कहा कि तू गाड़ी छोड़ कर भाग जा, नहीं तो तुझे गोली मार देंगे।
उन लोगों ने उसका बैग गाड़ी से निकालकर बाहर फेंक दिया। तीनों युवक गाड़ी में बैठकर रोहतक की तरफ भाग गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस नेशिकायत पर अज्ञात केखिलाफ केस दर्ज कर लिया है।