फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Thieves broke lock of house in Jhajjar, stole license revolver and cartridges; Jewelery and cash also missing

Jhajjar: चोरों ने मकान का ताला तोड़ा, लाइसेंसी रिवाल्वर व कारतूस किए चोरी; आभूषणों व नकदी भी गायब

Fri, 28 Jul 2023 01:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Jul 2023 01:07 PM IST
सार

झज्जर के लोहारी गांव में चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें चोरोी से लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Thieves broke lock of house in Jhajjar, stole license revolver and cartridges; Jewelery and cash also missing
चोरी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर के लोहारी गांव में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर आभूषण, नगदी व लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस चोरी कर लिए हैं। महिला ने मामले की शिकायत माछरौली पुलिस को दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला अपने ससुर की मौत के बाद पुस्तैनी मकान में गई हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
जानकारी के अनुसार लोहारी गांव निवासी रेनू पत्नी स्व. राजीव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कुलाना से हेलीमंडी रोड पर स्थित मकान पर रहती है। उसके पति की लगभग चार महीने पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके ससुर जसरथ(फौजी) का लगातार कैंसर की तबीयत खराब होने के कारण वह अपने गांव लोहारी स्थित पुस्तैनी मकान पर अपने ससुर की सेवा करती रही।
विज्ञापन


जिनका 20 जुलाई को देहांत हो गया। उसके सड़क वाले मकान पर उसके कुछ गहनों के साथ कीमती सामान व उसके स्व. पति की रिवाल्वर व कारतूस भी रखे थे। उसे पता चला कि मेरे सड़क वाले मकान का ताला टूटा हुआ है। उसने देखा तो मकान का मैन गेट का ताला टूटा हुआ था। कमरे में बंद अलमारी को तोड़ कर रिवाल्वर व गोलियां चुराई गई हैं। तिजोरी नूमा अलमारी को तोड़कर लगभग 5-6 हजार रुपये, एक तागड़ी चांदी की, दो जोड़ी पाजेब चांदी की भी चोरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार 
जांच अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी का सुराग लगा कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed