फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Team from Jhajjar, Haryana busted fetal gender determination gang in Kharar, Mohali

Haryana: रिपोर्ट पॉजिटिव है, मतलब लड़का है... कहते ही पीएनडीटी टीम ने एजेंट को धरा

Wed, 08 May 2024 10:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 May 2024 10:30 PM IST
सार

हरियाणा के झज्जर की टीम ने मोहाली के खरड़ में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक एजेंट गिरफ्तार किया गया है तो बाकी फरार हो गए। किराये के घर में पोर्टेबल मशीन के जरिये भ्रूण लिंग जांच का खेल चल रहा था। 

विज्ञापन
Team from Jhajjar, Haryana busted fetal gender determination gang in Kharar, Mohali
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के झज्जर की पीएनडीटी टीम ने मोहाली स्थित खरड़ में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जांच टीम ने एक एजेंट को मौके से गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए। आरोपियों ने भ्रूण लिंग जांच के लिए एक घर में पोर्टेबल मशीन लगा रखी थी। भ्रूण में लड़का होने पर रिपोर्ट पॉजिटिव है कोडवर्ड रखा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

झज्जर के सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों का गिरोह झज्जर की गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच के लिए किसी अन्य जगह लेकर जाते हैं। इस पर एक टीम बनाई गई। एक गर्भवती महिला (प्रलोभन ग्राहक) को तैयार किया गया। एजेंट के मोबाइल पर टीम के सदस्यों ने प्रलोभन ग्राहक की अल्ट्रासाउंड व भ्रूण लिंग जांच के लिए बात की। 90 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीम ने कोडवर्ड रिपोर्ट पॉजिटिव है कहते ही एजेंट मंजीत को पकड़ लिया। उससे 31500 रुपये की रिकवरी की गई है। जिस घर में अल्ट्रासाउंड किया गया, वहां जांच मशीन और जांच करने वाली महिला की तलाश स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में की गई।

हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी महिला सरबजीत पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ मौके से फरार हो चुकी थी। टीम ने एजेंट मंजीत को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला सरबजीत, कार मालिक ओमकार सिंह, मनजीत, कपिल व अन्य तीन एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


एजेंट ने पहले मांगे एक लाख
डिकोय के डमी पति ने जब मुख्य एजेंट से बात की तो उसने पहले एक लाख रुपये मांगे थे, लेकिन सौदा 90 हजार में तय हुआ था। एजेंट खुद सामने नहीं आया जबकि उसने एजेंट कपिल से डमी पति के साथ बात कराई और कपिल ने भी तीसरे एजेंट को 6 मई को बस अड्डे पर 30 हजार रुपये लेने के लिए भेजा।

शक होने पर महिला व गाड़ी चालक हुए फरार
टीम ने डिकोय को जीपीएस लगा रखा था। कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला सरबजीत को शक हो गया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। यही वजह रही कि रेड के दौरान महिला घर से अपनी पोर्टेबल जांच मशीन लेकर गायब हो गई। जिस गाड़ी में महिला सरबजीत डिकोय को लेकर आई थी, उसका चालक भी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed