फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Security guard murdered in Bahadurgarh of Haryana

बहादुरगढ़: फैक्टरी के सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, लैपटॉप, कंप्यूटर व सुरक्षाकर्मी की स्कूटी भी ले गए बदमाश

Sat, 26 Mar 2022 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 11:14 PM IST
सार

अनुमान लगाया जा रहा है कि फैक्टरी में चोरी या लूट की वारदात के समय बदमाशों ने विरोध करने पर गार्ड की हत्या की है।

विज्ञापन
Security guard murdered in Bahadurgarh of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआईई) की एक फैक्टरी में घुसकर अज्ञात लोगों ने एक सिक्योरिटी गार्ड की चोटें मारकर हत्या कर दी। फैक्टरी में रखा मालिक का लैपटॉप, गार्ड का मोबाइल और उसकी स्कूटी भी ले गए। शनिवार सुबह किसी ने गार्ड के कमरे में खून से लथपथ शव देखा। इसकी सूचना फैक्टरी संचालक व पुलिस को दी गई। थाना शहर व एमआईई चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर थाना शहर में हत्या व लूटपाट का केस दर्ज किया है। गांव सिद्दीपुर लोवा निवासी रामअवतार ने बताया कि उसके पिता तसवीर सिंह एसजी सिक्योरटी गार्ड कंपनी के माध्यम से एमआईई के भाग-1 स्थित एक फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को वह करीब साढ़े 7 बजे घर से भोजन लेकर अपनी बाइक से फैक्टरी नौकरी करने गए थे। रामवतार ने बताया कि वह नजफगढ़ में एमसीडी में नौकरी करता है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे वह ड्यूटी के लिए घर से निकलने वाला था कि तभी उनके पड़ोसी ने बताया कि जहां आपके पिता नौकरी करते हैैं वहां कुछ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपके पिता घर वापस आ गए हैं या नहीं। इस पर पिता तसवीर सिंह का फोन मिलाया तो वह बंद मिला। उसके बाद वह अपने छोटे भाई के साथ फैक्टरी पहुंचा। वहां फैक्टरी मालिक और काफी लोग मौजूद थे। अंदर जाकर देखा तो गेट के साथ सुरक्षा गार्ड वाले कमरे में पिता खून से लथपथ पड़े थे।

उनके कान व नाक से खून निकला हुआ था। उनके सिर के पास रसोई गैस का एक सिलिंडर पड़ा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पिता पर सिलिंडर से भी हमला किया गया। रामअवतार ने कहा कि पिता की किसी व्यक्ति ने चोटें मारकर हत्या की है। मौके से पिता का फोन व बाइक गायब मिली।

उधर फैक्टरी संचालक अमित ने बताया कि उनका लैपटॉप भी यहां से गायब है। सिक्योरिटी गार्ड के रूम में जिस तरह के हालात थे उससे लगता है कि फैक्टरी में चोरी के लिए घुसे लोगों ने विरोध करने पर गार्ड की चोटें मारकर हत्या कर दी।

 

गांव सिद्दीपुर लोवा निवासी सुरक्षा गार्ड तसवीर सिंह का रक्तरंजित शव एमआईआई स्थित फैक्टरी में मिला है। बताया जा रहा है कि कुछ सामान भी गायब है। हो सकता है बदमाशों ने चोरी का विरोध करने पर हत्या कर दी हो। हर एंगल से जांच की जा रही है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे कि आरोपियों के बारे में कुछ सुराग लग सके। -इंस्पेक्टर जयभगवान, एसएचओ थाना शहर, बहादुरगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed