{"_id":"5921e16f4f1c1b3e6a5362ec","slug":"police-not-found-any","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
60 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
amarujala/ jhajjar
Updated Mon, 22 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार रात को बेरी के गांव बाघपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमेें गठित की हुई हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार की रात हमलावरों ने अमित नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले में मौत के घाट उतारा गया मृतक अमित 1 मई को ही जानलेवा हमले के शिकार हुए युवक अश्विनी का ही चचेरा भाई है। बताया गया है कि जब युवक पर हमला हुआ तो उस समय वह अपने मकान में गाय का दूध निकाल रहा था। उसका पूरा परिवार मकान के अंदर ही मौजूद था। उसी दौरान बाइक सवार युवकों ने पीछे से उस पर ताबड़तोड़ गोली दाग दी और वहां से फरार हो गए। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस मृतक के पिता राजबीर की शिकायत पर संदिग्ध 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर रखी है।
वर्जन
शुक्रवार रात को गांव बाघपुर में गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है और प्रयास है कि जल्द ही हत्या के आरोपियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
-दयाचंद बेरी थाना प्रभारी