फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police caught a large consignment of ganja in Jhajjar of Haryana

Haryana: पुलिस ने झज्जर में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, 50 लाख बताई जा रही कीमत, तीन गिरफ्तार

Thu, 15 Sep 2022 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Sep 2022 11:12 PM IST
सार

गांजा ट्रांसपोर्ट के जरिये नागपुर से कट्टों में लाया गया था। ट्रैक्टर-ट्रॉली से रोहतक ले जाया जा रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉली में गांजा छिपाने के लिए केबिन बना लिया था। बेरी क्षेत्र में गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े।

विज्ञापन
Police caught a large consignment of ganja in Jhajjar of Haryana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। ट्रैक्टर ट्रॉली भी बरामद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले में पुलिस ने बेरी क्षेत्र में गांजा की बड़ी खेप पकड़ी है। जिसकी कीमत करीब पचास लाख रुपये आंकी गई है। यह गांजा प्लास्टिक के कट्टों में भर कर ट्रांसपोर्ट के जरिये बेरी लाया गया था। यहां से इसे ट्रैक्टर ट्रॉली में भर कर रोहतक सप्लाई किए जाने की योजना था। लेकिन इससे पहले कि गांजा बाजार में सप्लाई किया जाता, पुलिस को भनक लग गई। पुलिस गांजे के साथ तीन आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि इस अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह की परतें खुल सकें।

विज्ञापन


डीएसपी नरेश कुमार ने बेरी पुलिस स्टेशन में बताया कि पकड़े गए गांजा का बाजार भाव करीब पचास लाख रुपये आंका गया है। गांजा से पकड़े गए आरोपियों में राजबीर, रविंद्र और संजय शामिल हैं। डीएसपी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी ट्रांसपोर्टर के माध्यम यह गांजा नागपुर से लेकर आए थे।
विज्ञापन


उनकी योजन इसे रोहतक और आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करने की थी। इसके लिए आरोपियों ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली का इंतजाम भी कर लिया था। ट्रैक्टर ट्रॉली में आरोपियों ने बाकायदा एक केबिन भी बना लिया था। उसी में छिपा कर इसे रोहतक ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Cyber Fraud: जिगोलो बनाने का झांसा देकर युवक से हड़पे साढ़े आठ लाख रुपये, फेसबुक के माध्यम से बुना जाल

तभी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दूबलधन मोड़ पर आरोपियों की ट्रॉली की तलाशी ली तो उसमें नशे की बड़ी खेप बरामद हुई। डीएसपी नरेश ने कहा कि आरोपियों को रिमांड पर लेने की  तैयारी की जा रही है। ताकि इस बात का खुलासा हो सके कि नशा तस्करों के तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं।

अवैध रूप से शराब बेचता पकड़ा, 105 पेटी शराब बरामद
बहादुरगढ़। पुलिस की एक टीम ने अवैध रूप से शराब बेचते एक व्यक्ति को बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ काबू किया है। अपराध जांच शाखा बहादुरगढ़-1 के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी को थाना बादली के एरिया से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक रवि कुमार की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाढ़सा गालिबपुर रोड पर गांव बाढ़सा के खेतों में बने मकान से एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से किराए के मकान से शराब की 105 पेटी व 10 बोतल अंग्रेजी व देसी शराब बरामद हुई।


बरामद शराब के संबंध में आरोपी कोई लाइसेंस परमिट पेश नहीं कर सका। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत थाना बादली में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से न्यायालय आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  संवाद

पुलिस ने चलाया था ऑपरेशन आक्रमण
जिला पुलिस ने पिछले दिनों विशेष तौर पर नशों को लेकर ऑपरेशन आक्रमण चलाया था। इस दौरान पुलिस की 21 टीमों ने 127 संदिग्ध स्थानों पर छापे मार कर पांच आरोपियों को काबू किया था। कृष्ण उर्फ भोलू निवासी दुललधन को 73 ग्राम 20 मिलीग्राम चरस, विक्रम निवासी बादली को 16 बोतल ब्रांडेड अंग्रेजी शराब, रामफल निवासी चरखी दादरी को 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसी तरह अन्य आरोपियों को भी नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed