फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rupees cheated from the youth on the pretext of making gigolo in Jind

Cyber Fraud: जिगोलो बनाने का झांसा देकर युवक से हड़पे साढ़े आठ लाख रुपये, फेसबुक के माध्यम से बुना जाल

Thu, 15 Sep 2022 09:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Sep 2022 09:04 PM IST
सार

जिगोलो  बनाने का झांसा देकर प्रति घंटे के हिसाब से आठ से नौ हजार रुपये देने का झांसा दिया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Rupees cheated from the youth on the pretext of making gigolo in Jind
cyber fraud - फोटो : istock

विस्तार

जिगोलो  बनाने का झांसा देकर जुलाना थाना क्षेत्र के एक युवक से साढ़े आठ लाख रुपये हड़पने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जुलाना थाना क्षेत्र के गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने नाम से फेसबुक आईडी बनाई हुई है।

विज्ञापन


जिसके माध्यम से रोबिन मंडल व शंभू नाम के व्यक्ति से उसकी दोस्ती हुई और फोन पर बातचीत का सिलिसिला शुरू हो गया। जिसमें उसे जिगोलो  बनाने का झांसा देकर प्रति घंटे के हिसाब से आठ से नौ हजार रुपये देने का झांसा दिया।  
विज्ञापन

यह भी पढ़ें : वाह रे सरकारी सिस्टम: बुजुर्गों को मृत दिखा पेंशन काटी तो विधवाओं के पति किए जिंदा
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि 25 अगस्त को रोबिन ने उससे आईडी और फोटो लिए। साथ ही 2100 रुपये ज्वाइनिंग के नाम पर मांगे गए और आईडी कार्ड बनाने का झांसा दिया गया। जिस पर उसे आईकार्ड भी जारी कर दिया गया और सर्टिफिकेट भी दिया गया। आरोपी ने 6500 रुपये सेफ्टी किट के नाम पर जमा करवा लिए।

 

साथ ही एक ड्राइवर का मोबाइल नंबर भी दिया गया। पुलिस सर्टिफिकेट के नाम पर उस से 38 हजार रुपये लिए गए। 29 अगस्त को उसके पास फोन आया कि कंपनी द्वारा उसे दो लाख 47 हजार रुपये दिए जाएंगे और अकाउंट नंबर ले लिया। राशि उसके खाते में डालने के साथ होल्ड होने की बात कही गई।

 

इसी प्रकार किसी न किसी कागजात की कमी होने की बात कह कर उस से आठ लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए गए। दोनों व्यक्ति जल्द राशि वापस होने की बात कहते रहे। इसके काफी समय बाद तक उसके खाते में ठगी गई राशि वापस नहीं आई। साइबर थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed