फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Old woman found murdered near asoda railway station

वारदात: भतीजी की शादी में जा रही बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में बने कमरे में निर्वस्त्र मिला शव

Fri, 04 Feb 2022 02:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 02:22 PM IST
सार

मृतका मूर्ति देवी करीब 70 साल की थीं। देर तक अपने भाई के घर नहीं पहुंची तो तलाश शुरू की गई। देर रात तूड़े के कमरे में वह मृत मिलीं।

विज्ञापन
Old woman found murdered near asoda railway station
murder demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के गांव मकड़ोली कलां निवासी बुजुर्ग महिला की आसौदा रेलवे स्टेशन के पास गला रेतकर हत्या कर दी गई। वृद्धा का शव एक खेत में बने तूड़े के कमरे में निर्वस्त्र मिला है। महिला अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए वीरवार की शाम को ट्रेन से आई थी और और आसौदा रेलवे स्टेशन से पैदल आसौदा गांव जा रही थी।

विज्ञापन


इस दौरान करीब छह बजे किसी ने उन्हें मार डाला। उनके कानों से सोने की बालियां और बैग से कीमती सामान भी गायब मिला है। उनके पेट पर भी चोट के निशान और कपड़े फटे मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतका मूर्ति देवी करीब 70 साल की थीं। वह देर तक भाई के घर नहीं पहुंची तो तलाश शुरू की गई। देर रात तूड़े के कमरे में उसका शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची आसौदा थाना पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में किया गया। उधर, गांव आसौदा सिवान में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जहां एक तरफ खुशी भरा माहौल था, वहां बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सन्नाटा सा पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव आसौदा सिवान के रामफल ने बताया कि उनकी बहन मूर्ति देवी पत्नी श्रीभगवान अपनी पोती व दोहती के साथ मकड़ोली कलां से ट्रेन में सवार होकर आसौदा आ रही थी। पांच फरवरी को उनकी भतीजी की शादी है। वह इस विवाह समारोह में शामिल होने के लिए वीरवार शाम को मकड़ोली कलां से चली थी। उनके आसौदा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद पड़ोस के गोविंद को बाइक से उन्हें लेने भेजा गया था।  

मूर्ति के साथ दो और लड़की होने की वजह से गोविंद उन लड़कियों को लेकर घर आ गया और मूर्ति देवी को लेने के लिए अंकित नाम के युवक को भेज दिया, लेकिन वह रास्ते में कहीं नहीं मिली। घर आकर उसने बताया कि मूर्ति देवी कहीं नहीं मिलीं। इसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई।


काफी तलाश करने पर रेलवे स्टेशन से आईटीआई की तरफ वाले रास्ते के बीच खेतों में बने तूड़े के कमरे में उनका शव पड़ा मिला। मूर्ति देवी की गला रेतकर हत्या की गई थी। भाई रामफल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed