फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   murder, murder in Jhajjar, Gun point, crime news, Jhajjar

गन प्वाइंट पर कार सवार दो युवकों का अपहरण कर हत्या

Thu, 24 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Thu, 24 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
murder, murder in Jhajjar, Gun point, crime news, Jhajjar
murder
गुड़गांव के पातली गांव से मंगलवार रात कार सहित दो युवकों का गन प्वाइंट पर अपहरण कर उनमें से एक को रॉड से अधमरा कर बादली के पास खेतों में छोड़ दिया गया, जिसे उसके साथी ने इलाज के लिए झज्जर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के समय मृतक के साथ रहे पातली गांव निवासी सतेंद्र की शिकायत पर पातली गांव के ही तीन नामजद औरव दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फर्रूखनगर थाना पुलिस को दी शिकायत में पातली निवासी सतेंद्र ने बताया कि वह गुरुग्राम फेस-2 के सूरत नगर निवासी अपने दोस्त विकास के साथ अपने गांव पातली से मंगलवार रात कहीं जा रहा था।
विज्ञापन


वह जैसे गांव के बस स्टैंड पर पहुंचा तो कुछ युवकों ने उनकी कार रुकवा ली। जब उन्होंने कार रोकी तो तीन लोग उनकी कार में घुस गए और उसे गन लगाते हुए कार बादली की ओर ले जाने को कहा। जब वह कार बादली की ओर लेकर आया तो आरोपियों ने गाड़ी रुकवाकर उसके साथी विकास को रॉड से पीटना शुरू कर दिया, जबकि उसे गन प्वाइंट पर वहीं रोके रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे लोग उसे अधमरा कर वहीं खेतों में छोड़ गए। उनके जाने के बाद वह विकास को झज्जर के एक निजी अस्पताल में लेकर आया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में सतेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज फर्रूखनगर थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पातली निवासी सतेंद्र की शिकायत पर हत्या और अन्य धाराओं में पातली के ही तीन युवकों के खिलाफ नामजद और दो अन्य पर मामला दर्ज किया है। वे मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed