{"_id":"6420993b00f2971b9307cee3","slug":"minor-girl-raped-in-jhajjar-district-of-haryana-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: नाबालिग से किया दुष्कर्म, दिनदहाड़े गांव से अपहरण कर खेत में लेजाकर किया घिनौना काम, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: नाबालिग से किया दुष्कर्म, दिनदहाड़े गांव से अपहरण कर खेत में लेजाकर किया घिनौना काम, आरोपी फरार
Mon, 27 Mar 2023 12:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:42 AM IST
सार
मामले में एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 12 दिन बीत जाने पर भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोप है कि उन्होंने उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया और खेतों की तरफ ले गए।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
हरियाणा के झज्जर जिले के थाना साल्हावास क्षेत्र के गांव में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने गांव के बीच से दिन में 11 बजे अपहरण कर खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की ने शिकायत में बताया कि वह अपनी सहेली के घर गई हुई थी। वापस आते समय गांव का ही एक लड़का अपने साथी के साथ आया। उन्होंने उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया और खेतों की तरफ ले गए।
विज्ञापन
वहां लड़के ने गेहूं के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। दूसरा लड़का बाइक के पास खड़ा होकर पहरेदारी करता रहा। आरोपियों ने उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर इस घटना के बारे में किसी को बताया तो तुझे व तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। यह घटना 14 मार्च की है।
विज्ञापन
परिजनों ने घटना के 12 दिन बीत जाने पर भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर यूथ आर्मी के चीफ यमन गुढा, डॉक्टर संजीव बीआर आंबेडकर युवा क्लब, जिंदा भारतीय हल्का अध्यक्ष, राजेश तंवर, दिवान रंगा आदि ने पीड़ित लड़की व परिवार से मिलकर पुलिस प्रशासन से गिरफ्तारी की मांग करते हुए चार दिन का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो लघु सचिवालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना साल्हावास प्रभारी जयभगवान ने बताया कि घटनास्थल का दौरा किया जा चुका है और लड़की का मेडिकल भी करवाया जा चुका है। महिला थाना झज्जर सब इंस्पेक्टर किरण भी लड़की के बयान कलमबद्ध कर चुकीं है।
आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी के साथ ही विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में तफ्तीश जारी है। - नरेश यादव, डीएसपी, साल्हावास