फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Man shot near Parle Biscuit Company on Delhi Rohtak Road in bahadurgarh

Bahadurgarh: गाड़ी लूटने का विरोध करने पर युवक को गोली मारी, एक हमलावर काबू, देर रात की वारदात

Fri, 19 Jan 2024 08:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 Jan 2024 08:30 AM IST
सार

दिल्ली निवासी महेश देर रात अपने दोस्त के साथ पारले बिस्कुट कंपनी के पास खड़ा था। दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उनसे गाड़ी छीनने की कोशिश की। हाथापाई के दौरान बदमाशों ने महेश को दो गोली मार दी। आसपास के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Man shot near Parle Biscuit Company on Delhi Rohtak Road in bahadurgarh
बहादुरगढ़ में युवक को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ में दिल्ली रोहतक रोड पर पारले बिस्कुट कंपनी के निकट गाड़ी लूटने का विरोध करने पर एक युवक को गोलियां मार दी गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार देर रात 11 बजे हुई। इस दौरान एक हमलावर को पकड़ लिया गया। दूसरा भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


घायल की पहचान महेश निवासी जौंती, दिल्ली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महेश वीरवार को पटेल नगर निवासी अपने दोस्त अमित के साथ बहादुरगढ़ में था। देर रात करीब 11 बजे दोनों पारले बिस्कुट कंपनी के पास खड़े थे। इसी दौरान दो व्यक्ति उनके पास आए और पिस्तौल दिखाकर गाड़ी छीनने लगे। इसी बात पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। बदमाशों ने महेश पर गोलियां चला दी। महेश को दो गोलियां लगी है। इसके बाद दोनों हमलावर भागने लगे तो लोगों ने एक आरोपी को काबू कर लिया। 
विज्ञापन


लोगों ने घायल महेश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके हाथ और पांव में गोली लगी है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से पकड़े गए युवक की पहचान काला के रूप में हुई है। वह दिल्ली के नागल ठाकरान का रहने वाला है। वहीं गोली मारकर भागने वाला आरोपी बख्तावपुर, दिल्ली का लड्डू बताया जा रहा है। देर रात तक पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गोली लूटपाट के मकसद से मारी गई या कोई और वजह रही, ये अभी जांच का विषय है। सेक्टर 6 थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed