{"_id":"592097ff4f1c1baa68f227dd","slug":"loot-jhajjar-asuda-village-rajendra-bhahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर गाड़ी छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर गाड़ी छीनी
अमर उजाला ब्यूरो/झज्जर बहादुरगढ़
Updated Sun, 21 May 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
gun
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके में लुटेरे कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बीते तीन दिनों में लगातार तीन छीनाझपटी और लूट की वारदात हो चुकी हैं। शनिवार को भी रोहतक-दिल्ली रोड पर दिन दहाड़े गन प्वाइंट पर एक कार छीन ली गई। बार-बार होती इन वारदातों से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है तो लोग भी खुद को असुरक्षित मानने लगे हैं।
विज्ञापन
गांव आसौदा का निवासी राजेंद्र शनिवार की दोपहर बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर बच्चों को छोड़ने आया था। 2:40 वाली ट्रेन में बच्चों को बैठाकर वह वापस चल दिया। राजेंद्र के मुताबिक, उसे जाखोदा से होकर अपने गांव आसौदा जाना था। करीब साढ़े तीन बजे जब वह रोहतक-दिल्ली रोड पर जाखोदा स्टैंड के पास यू टर्न लेने के लिए गाड़ी मोड़ने लगा तो उसके सामने एक गाड़ी आ गई। इसलिए उसने अपनी गाड़ी रोक दी। तभी चार युवक उसके पास आए। चूंकि गाड़ी के शीशे खुले थे तो एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी। पिस्तौल के बल पर युवकों ने उसे गाड़ी से जबरन नीचे उतार दिया। जब तक वह शोर मचाता, तब तक वे उक्त गाड़ी को लेकर रोहतक की तरफ भाग गए। फिर उसने 100 नंबर पर कॉल की। पुलिस भी वहां पहुंची। इसके बाद उसने आसौदा चौकी में जाकर शिकायत दे दी। उधर, आसौदा पुलिस चौकी प्रभारी एसआई जगबीर सिंह ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तमाम चौकी, थानों में सूचना दे दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि रोहतक-दिल्ली रोड पर हमेशा वाहनों का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
तीन दिन में दिन वारदात
जाखोदा स्टैंड के पास तो बेहद चहल-पहल रहती है। इसके बावजूद दिन दहाड़े में वहां वारदात को अंजाम देना, यह दर्शाता है कि छीना झपटी वालों के हौसले कितने बुलंद हैं। पिछले करीब डेढ़ महीने में इलाके में 17 छीना झपटी या लूट की वारदातें हो चुकी हैैं। बीते तीन दिनों में लगातार इलाके में एक लूट व दो छीना झपटी की घटनाएं हुईं। गत 17 तारीख को बेरी रोड के पास दिल्ली निवासी अशोक कुमार की गन प्वाइंट पर कार छीन ली गई थी। 18 और 19 मई की रात हिसार निवासी मंजीत व राजस्थान निवासी राम स्वरूप लूट का शिकार हुए। इन्हें तो बांध कर झाड़ियों में छोड़ दिया गया था। अब 20 मई की दोपहर दिन दहाड़े राजेंद्र की ब्रेजा कार छीन ली गई।
विज्ञापन