{"_id":"65199b60797af5bbfa0aa173","slug":"jhajjar-two-accused-arrested-for-hitting-police-vehicle-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर: पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झज्जर: पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 01 Oct 2023 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 01 Oct 2023 09:46 PM IST
सार
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिरपाल व अंकित निवासी साकरोड जिला चरखी दादरी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर में लापरवाही व बदनीयती से गाड़ी चलाकर शहर झज्जर में रात्रि ड्यूटी के दौरान गश्त पर तैनात पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि 27-28 सितंबर 2023 की रात को पुलिस की ईआरवी की गाड़ी रात्रि ड्यूटी पर तैनात थी।
गश्त के दौरान ईआरवी की गाड़ी मुख्य बाजार झज्जर वाली गली से सिलानी गेट की तरफ जा रही थी। उसी समय सामने से एक तेज रफ्तार गाड़ी मुख्य बाजार की तरफ आ रही थी, जिसके पीछे पुलिस की राइडर लगी हुई थी। जब उस गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई तो गाड़ी चालक तेज रफ्तार से गाड़ी को मुख्य बाजार की तरफ भगा ले गया।
छिक्कारा चौक के नजदीक से एसएचओ ने भी उसे रोकने की कोशिश की, परंतु चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। जब ईआरवी गाड़ी को उस गाड़ी के आगे लगाकर रुकवाने की कोशिश की तो गाड़ी चालक ने सरकारी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी, जिससे सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
पीछा किया गया तो चालक व अन्य उस गाड़ी को गुड्डा फ्लाईओवर के पास छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इस मामले में दो आरोपी पकडे़ गए हैं।